भारतीय क्रिकेट जगत में इन दिनों आईपीएल 2026 की जहां भी चर्चा है वहां चर्चा का केंद्र बिंदु सिर्फ एक ही खिलाड़ी हैं 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी। इस युवा बल्लेबाज ने जिस तरह पिछले एक साल और इस सीजन में बल्लेबाजी की है, हर कोई उन्हें टीम इंडिया में लाने की मांग कर रहा है। इसी कड़ी में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व चयनकर्ता कृष्णम्माचारी श्रीकांत ने भी उन्हें जल्द ही टीम इंडिया में लाने की मांग की है। उन्होंने चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के लिए खास मैसेज भी दिया है।

अयाज मेमन के साथ एक पॉडकास्ट में बात करते हुए पूर्व भारतीय ओपनर और 1983 के विश्व विजेता खिलाड़ी श्रीकांत ने वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की। उन्होंने साफतौर पर कहा कि जल्द से जल्द वैभव सूर्यवंशी को टीम में लाया जाए। उन्होंने अपने 1989 के बतौर कप्तान उस टूर की भी याद दिलाई, जिसमें 16 साल की उम्र में सचिन तेंदुलकर ने डेब्यू किया था। उन्होंने मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर को खास सलाह भी दे डाली। हाल ही में इस पर इंडियन एक्सप्रेस की जानकारी भी सामने आई थी कि आयरलैंड दौरे पर वैभव चुने जा सकते हैं

क्या बोले कृष्णम्माचारी श्रीकांत?

अयाज मेमन के साथ पॉडकास्ट में श्रीकांत ने वैभव की तारीफ करते हुए कहा,‘यह लड़का सूर्यवंशी (वैभव), अगर पुराने समय में किसी ने भी ऐसे शॉट खेले होते तो उसे टीम से ड्रॉप कर दिया जाता। यह लड़का बेहतरीन खेलता है और मैं सेलेक्टर्स से यह कहूंगा कि डियर अजीत, fast track him da (जल्दी से जल्दी उसकी सेलेक्शन की जाए)। अगली सीरीज में उसे खिलाओ। मैं पिछले साल से यह कहे रहा। उसे टी20 वर्ल्ड कप में चुनना चाहिए था। आप उसे 15 में रखते, प्लेइंग 11 में नहीं लेकिन 15 में लाओ उसे।’

श्रीकांत ने आगे कहा,‘मुझे यह लगता है सूर्यवंशी, उसे तुरंत फास्ट ट्रैक करना चाहिए। इसका कोई मतलब नहीं और इस पर कोई सवाल नहीं उठता कि उसे टाइम दिया जाए। वह लड़का आपके लिए मैच जीत सकता। बुमराह की पहली गेंद पर छक्का लगाया, जोश हेजलवुड को हिट किया, वह बिना चिंता के किसी को भी मारता है। मुझे याद आता है कि 1989 में जिस टूर पर मैं कैप्टन था उसमें 16 साल का एक प्रतिभाशाली लड़का आया था जो आज गॉड ऑफ क्रिकेट है, ऐसे ही वह (वैभव) डेमी गॉड ऑफ क्रिकेट बन सकता है।’

IPL 2026 Points Table: SRH-दिल्ली मैच के बाद अंकतालिका, अभिषेक शर्मा के नाम ऑरेंज कैप; ये हैं टॉप 5 बल्लेबाज-गेंदबाज

आईपीएल 2026 में लगातार तीसरी जीत के साथ सनराइजर्स हैदराबाद ने अंकतालिका में टॉप 3 में जगह बना ली। इसका नुकसान राजस्थान रॉयल्स को हुआ है। ऑरेंज कैप पर 135 रन की पारी खेलते हुए अभिषेक का कब्जा है। पर्पल कैप की रेस में एशान मलिंगा भी आ चुके हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर