वैभव सूर्यवंशी ने जिस तरह का खेल पिछले कुछ समय में दिखाया है उसको देख हर कोई उनको टीम इंडिया में लाने की मांग कर रहा है। उसी बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर और दिग्गज कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने बड़ा बयान दिया है। आकाश ने बहुत ही वाजिब सवाल उठाया है। उन्होंने वही कहा है जो इस वक्त कई क्रिकेट पंडितों के दिमाग में है। वैभव को लाने की बात तो सब कर रहे हैं, मगर सवाल यह है कि किसकी जगह उन्हें लाया जाए?
आकाश चोपड़ा ने इस पर ही बयान दिया और कहा कि क्या वैभव के लिए आप किसी और का हक मार सकते हैं? उनके मुताबिक आप वैभव को लाने की लिए जल्दबाजी दिखा सकते हैं, लेकिन अभी भारतीय टीम में उनके लिए जगह ही नहीं है। वैभव एक ओपनिंग बल्लेबाज हैं। भारतीय टीम में विश्व कप के प्लेयर ऑफ दू टर्नामेंट संजू सैमसन और दुनिया के नंबर 1 टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पहले से ही मौजूद हैं।
वैभव से पहले यशस्वी रेस में…
अगर किसी रिजर्व ओपनर की बात होगी तो सबसे पहले यशस्वी जायसवाल का नाम इस लिस्ट में आता है। हाल ही में टीम इंडिया के ऐलान के वक्त अजीत अगरकर ने इस बात को साफ भी कर दिया था। ऐसे में या तो सीनियर्स को आराम दिया जाएगा तब वैभव की जगह बनेगी। वरना सीधे-सीधे अभी उन्हें किसकी जगह टीम इंडिया में लाया जाएगा, यह चयनकर्ताओं का सिरदर्द है। यही कारण है कि चोपड़ा ने कहा है कि थोड़ा इंतजार करने की जरूरत है।
क्या बोले आकाश चोपड़ा?
आकाश चोपड़ा ने कहा,”समस्या क्या है कि अगर अभी आपने न्याय का साथ नहीं दिया तो आप आगे भी ऐसा कर पाएंगी इसकी गारंटी नहीं है। अगर आपने वैभव को खिलाया और वह शुरू में अच्छा नहीं कर पाए और तीन-चार मैचों में नहीं चल पाए तो आप सोचेंगे कि वैभव की जगह संजू या अभिषेक को ले आएं क्योंकि वर्ल्ड कप नजदीक है, हमने पहले भी उन्हें बाहर किया था और जल्दबाजी में ऐसा किया था। तब वैभव के लिए ऐसा सही होगा क्या?”
उन्होंने आगे कहा,”बच्चा (वैभव सूर्यवंशी) बहुत होनहार है, 100 प्रतिशत इंडिया के लिए खेलेगा। क्या खेलेगा? यह सवाल नहीं है, कब खेलेगा? यह सवाल है। उसके लिए (वैभव के लिए) किसी का हक तो आप नहीं मार सकते हैं। कोई आपको वर्ल्ड कप जिताने वाला खिलाड़ी है, कोई नंबर 1 का बैटर आपके पास है, तो थोड़ा सा इंतजार करने की जरूरत है। क्योंकि जब वैभव टीम में आएं तो आप उनके साथ भी न्याय कर पाएं। वरना आप ना घर के रहेंगे और ना कहीं के।”
विराट कोहली के रिप्लेसमेंट पर बड़ा अपडेट, रजत पाटीदार को मिल सकती है उपकप्तानी
13 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए विराट कोहली के रिप्लेसमेंट पर बड़ा अपडेट सामने आया है। इसके अलावा रजत पाटीदार को लेकर भी खबरें हैं कि वह ट्राई सीरीज में उपकप्तानी संभालते नजर आ सकते हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
