आईपीएल 2026 के बीच लगातार वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में लाने का डिबेट जारी है। कई पूर्व क्रिकेटर्स और एक्सपर्ट इसको लेकर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। इसी बीच अब चेतेश्वर पुजारा और हरभजन सिंह का भी एक खास डिबेट हुआ है, सूर्यवंशी को टीम में लाने के मुद्दे पर। दरअसल राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाला मैच बारिश से बाधित रहा और इसी दौरान ब्रेक में पुजारा और भज्जी के बीच यह डिबेट हुआ।

स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव शो में जब वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में लाने की प्रक्रिया पर चर्चा हुई तो इसमें दोनों भारतीय दिग्गज क्रिकेटर्स की अलग-अलग राय थी। इस दौरान हरभजन सिंह और चेतेश्वर पुजारा के बीच एक हेल्दी डिबेट हुआ। इसमें कोई गहमागहमी नहीं हुई लेकिन बहुत सलीके से दोनों ने एक दूसरे की राय से असहमत होते हुए भी चर्चा की। आइए जानते हैं इस मुद्दे पर क्या हैं दोनों की राय?

“वैभव को थोड़ा इंतजार करना होगा”

चेतेश्वर पुजारा ने इस दौरान साफतौर पर कहा कि, अभी वैभव को थोड़ा इंतजार करना होगा। क्योंकि पुजारा का मानना है कि अभी टीम के पास कई धाकड़ बल्लेबाज ओपनिंग और टॉप ऑर्डर में हैं। वहीं शुभमन गिल बाहर हैं और यशस्वी जायसवाल को मौके का इंतजार है। इस लिहाज से पुजारा का मानना है कि वैभव को इंतजार करना होगा। हालांकि, उन्होंने यह कहा कि अगर कोई खिलाड़ी फ्लाप होता है लगातार तो वैभव को मौका दिया जा सकता है।

क्या है हरभजन सिंह की राय?

वैभव को टीम इंडिया में लाने के लिए हरभजन सिंह की राय पुजारा से एकदम अलग थी। हरभजन का मानना है कि, अभी उनका फॉर्म शानदार है और अगर आप मान लो उनके 18 साल की उम्र तक इंतजार करते हैं और तब उनका ग्राफ गिरता है तो इसका कोई मतलब नहीं है। ऐसे में भज्जी का मानना है, वैभव को अभी फिलहाल टीम में लाना चाहिए बेंच पर उन्हें मौका मिलना चाहिए और अगर कोई खिलाड़ी फेल होता है तो उन्हें मैच भी खिलाना चाहिए।

वैभव सूर्यवंशी ने पिछले एक साल में मचाई धूम

वैभव सूर्यवंशी ने पिछले साल जब 14 साल की उम्र में आईपीएल डेब्यू किया था तो तभी से पूत के पांव पालने में दिख गए थे। उन्होंने कुछ ही मैच खेलकर 35 गेंद पर शतक लगाकर दुनिया को अपनी दस्तक दे दी थी। उसके बाद इंडिया ए, इंडिया अंडर 19, बिहार समेत सभी टीमों के लिए वैभव ने जलवा दिखाया। अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल में 175 रन की वैभव की पारी का चर्चा का विषय बनी। यही कारण है कि आज 15 साल का यह खिलाड़ी इस डिबेट का हिस्सा है कि, उन्हें टीम इंडिया में लाने का सही समय कब होगा? फिलहाल, फैंस, वैभव के परिवार करीबी और सभी क्रिकेट लवर्स को इसका इंतजार है।

Video: अर्जुन तेंदुलकर की 7 खतरनाक यॉर्कर, पंत और समद चित; क्या LSG की प्लेइंग 11 में मिलेगा मौका?

आईपीएल 2026 के बीच अर्जुन तेंदुलकर का एक और खास वीडियो लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक्स पर शेयर किया है। इस वीडियो में जूनियर तेंदुलकर 7 खतरनाक यॉर्कर डालते दिख रहे हैं। उनके सामने पंत और समद बल्लेबाजी करते दिखे। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर