आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने जो खेल दिखाया, उसके बाद पूरा सोशल मीडिया वैभव मय हो चुका है। खेल जगत, राजनीति, बॉलीवुड हर जगह से सिर्फ इस युवा खिलाड़ी पर ही रिएक्शन आ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया हो, इंग्लैंड हो, वेस्टइंडीज हो हर जगह के धाकड़ खिलाड़ी वैभव की तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं। इसी कड़ी में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने तो इनडायरेक्टली वैभव को टी20 का डॉन ब्रैडमैन कहे डाला। जबकि क्रिस गेल ने वैभव को नई सिक्स मशीन कहते हुए नया नाम दे दिया।
वैभव सूर्यवंशी T20 के डॉन ब्रैडमैन!
वैभव सूर्यवंशी की 29 गेंद पर 97 रन की पारी के बाद सोशल मीडिया पर रिएक्शन की बाढ़ आ गई। टॉम मूडी ने उनकी बल्लेबाजी के बाद क्रिकइंफो पर बड़ा बयान देते हुए कई बड़ी बातें कहे डालीं। उन्होंने कहा,”मुझे समझ नहीं आता कि उसके खेल को कैसे एक्सप्लेन करूं। सालों पहले या पीछे कई बार अलग-अलग फॉर्मेट में ऐसे खास खिलाड़ी आए हैं। हम सबने देखा है कि टेस्ट में डॉन ब्रैडमैन ने 100 की औसत से रन बनाए और उनके बाद सेकंड बेस्ट है 60 का औसत। ऐसा ही खेल वैभव टी20 क्रिकेट में दिखा रहे हैं।”
निश्चित ही वैभव जिस तरह से टी20 फॉर्मेट खेल रहे हैं, उनके आसपास कुछ समय बाद कोई भी खिलाड़ी नहीं रहे जाएगा। मौजूदा आईपीएल में ही देखिए एक तरफ 15 मैचों में उनके सबसे ज्यादा 65 छक्के हैं और दूसरे स्थान पर हैं 43 छक्कों के साथ अभिषेक शर्मा। अंतर साफ है। ऐसा ही अंतर है वैभव के स्ट्राइक रेट और बल्लेबाजी शैली में।
क्रिस गेल ने दिया वैभव को नया नाम
क्रिस गेल को पूरी दुनिया में यूनिवर्स बॉस के नाम से जाना जाता है। एलिमिनेटर मुकाबले में जब 15 साल के वैभव ने गेल के 14 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा तो खुद यूनिवर्स बॉस भी अपने को रोक नहीं पाए और उन्होंने खास पोस्ट किया। गेल ने वैभव के रिकॉर्ड्स का स्क्रीनशॉट शेयर किया और लिखा,”क्या शानदार प्लेयर है वैभव। बेहतरीन एंटरटेनमेंट किया यंग मैन। नई सिक्स मशीन।” उन्होंने अपने पोस्ट और स्टोरी में जो स्क्रीनशॉट शेयर किया उसमें लिखा था,’यूनिवर्सल बॉस बेबी।’
छक्कों के बाद वैभव सूर्यवंशी की नजर अब बाउंड्री के महारिकॉर्ड पर; खतरे में बटलर और कोहली की जगह
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के 15 मैचों में 65 छक्कों के साथ ही क्रिस गेल का महारिकॉर्ड तोड़ा है। अब उनके निशाने पर है एक सीजन में सबसे ज्यादा बाउंड्री का महारिकॉर्ड। वह इस सीजन अभी तक 55 चौके और 65 छक्कों के साथ 120 बाउंड्री लगा चुके हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
