वैभव सूर्यवंशी एक ऐसा नाम है जो इन दिनों क्रिकेट को पसंद करने वाले या फॉलो करने वाले हर शख्स की जुबां पर है। वैभव ने आईपीएल 2026 में जिस तरह का खेल अब तक दिखाया है उसे देख हर कोई उनका कायल हो गया है। यही कारण है कि शनिवार को गुजरात टाइटंस से मिली हार के बावजूद उन्हें एक स्पेशल गिफ्ट मिला और यह गिफ्ट दिया राजस्थान के पूर्व खिलाड़ी और गुजरात टाइटंस के मौजूदा स्टार जोस बटलर से।

जोस बटलर ने मैच के बाद 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से खास मुलाकात की। फ्रेंचाइजी ने दोनों की मुलाकाता का वीडियो भी शेयर किया। इस वीडियो में वैभव कहते सुनाई दिए,”बैट ले लेता हूं जाकर।” इसके बाद दोनों डगआउट की तरफ जाते हैं और हाथ मिलाते हैं। बाद में वैभव बैट लेकर आते दिखते हैं।

फ्रेंचाइजी ने वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा,”जोस भाई से बैट मिलने की खुशी।” इस वीडियो के अंत में कोई कहता है कि बैट साइन करा ले जोस से, फिर जवाब देते हुए वैभव बोलते हैं,”खेलना है इससे, साइन नहीं कराना।”

वैभव सूर्यवंशी ने लगाई रिकॉर्ड की झड़ी

वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 16 गेंद पर 36 रन की तूफानी पारी खेली। इतनी छोटी पारी में भी उन्होंने रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी। वैभव ने इस पारी में 100 टी20 छक्के पूरे किए। इसके बाद इस सीजन भी उन्होंने 40 छक्के पूरे किए। उन्होंने सबसे तेज और सबसे युवा के तौर पर 100 छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया। एक आईपीएल सीजन में भी वह दूसरे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बन गए।

वैभव सूर्यवंशी के नाम आईपीएल 2026 में अभी तक 11 मैचोंं की 11 पारियों में 440 रन दर्ज हो चुके हैं। 52 मैचों के बाद ऑरेंज कैप उनके पास नहीं है लेकिन रेस में वह पांचवें स्थान पर हैं। टॉप पर काबिज हेनरिक क्लासेन से वह 54 रन यानी एक अच्छी पारी के बराबर दूर हैं। उन्होंने इस सीजन पहले 11 मैचों में ही 40 छक्के और 38 चौके लगा दिए हैं। उनका औसत 40.00 और स्ट्राइक रेट 236.56 का रहा है।

वैभव सूर्यवंशी ने पहला छक्का लगाते ही तोड़ा पोलार्ड का महारिकॉर्ड; कोहली, अय्यर, पंत समेत चार खिलाड़ी भी हुए पीछे

वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात के खिलाफ पहला छक्का लगाते ही 100 टी20 छक्के पूरे किए और पोलार्ड का एक बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। फिर पारी में तीन छक्के लगाने के बाद उन्होंने कोहली, अय्यर और पंत समेत चार खिलाड़ियों को भी पीछे छोड़ा। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर