आईपीएल 2026 में शुरू से अंत तक एक नाम की सबसे ज्यादा गूंज है और वो है वैभव सूर्यवंशी। 15 वर्षीय आतिशी ओपनर ने इस सीजन जो खेल दिखाया है उससे पूरी दुनिया को अपना कायल बना दिया है। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मंगलवार (19 मई) को वैभव ने 38 गेंद पर 93 रन की जो पारी खेली, उसने सभी का दिल जीत लिया। इस पारी के बाद वैभव ने एक खास सेलिब्रेशन भी किया था और हर कोई जानना चाह रहा था कि उनके इस सेलिब्रेशन का मतलब क्या है। मैच के बाद वैभव ने इसका राज खोला।
वैभव सूर्यवंशी ने मैच के बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम के मैनेजर रोमी भिंडर से बातचीत की और फ्रेंचाइजी ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस वीडियो में रोमी ने वैभव से पूछा कि आपने जो यह खास सेलिब्रेशन किया इसका मतलब क्या था। इसके जवाब में वैभव ने पहले तो कहा वह इसके बारे में ज्यादा किसी को बताना नहीं चाहते थे। प्रेजेंटेशन सेरेमनी में भी उन्होंने मुरली कार्तिक के सवाल का जवाब सही नहीं दिया था और यह कहकर टाल दिया था कि वह हर मैच में कुछ नया करना चाहते हैं।
वैभव ने बताया खास सेलिब्रेशन का कारण
रोमी भिंडर ने वैभव से पूछा कि आपने फिफ्टी पूरी करने के बाद अपनी उंगलियों से जो ‘A’ बनाया, वो किसके लिए था? इस पर सूर्यवंशी ने कहा,”यह मैंने अपनी मम्मी को डेडिकेट किया है, उनका नाम A से है। मैं चाहता नहीं था कि यह सबको बताऊं। बस यह था कि किसी को ज्यादा यह ना करूं और मैं इसे जारी रखूं। यह ऐक्चुअली उनके लिए ही था।” आपको बता दें कि वैभव सूर्यवंशी की मां का नाम आरती है। उनके नाम के पहले अक्षर A को बनाते हुए वैभव ने यह खास सेलिब्रेशन अपनी मां को समर्पित किया।
देखें वैभव सूर्यवंशी ने सेलिब्रेश पर क्या कहा:-
वैभव के तूफान में उड़ी लखनऊ की टीम
वैभव सूर्यवंशी ने इस पारी में 38 गेंद पर 93 रन ठोके। उन्होंने सात चौके और 10 छक्के लगाए। शुरू में वह थोड़ा धीमे खेले थे लेकिन उसके बाद उन्होंने जब गीयर बदला तो हर गेंदबाज विवश नजर आया। वैभव के नाम इसी के साथ इस सीजन सबसे ज्यादा 579 रन और 53 छक्के भी दर्ज हो चुके हैं। उनकी इस पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने 221 रन का लक्ष्य आसानी से 19.1 ओवर में हासिल किया और 7 विकेट से मुकाबला जीता।
वैभव सूर्यवंशी का धमाका: 245 गेंद, 579 रन, 50 चौके, 53 छक्के; LSG के खिलाफ 93 रन ठोक 5 बड़े रिकॉर्ड किए अपने नाम
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के 13 मैचों में 245 गेंदों पर ही 579 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली है। उन्होंने 50 चौके और 53 छक्के इस सीजन अभी तक लगाए हैं। उन्होंने लखनऊ के खिलाफ 93 रन ठोक 5 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
