क्रिकेट की दुनिया में हाल ही में एक खास प्रयोग की खबर सामने आई थी। आने वाले समय में महिला और पुरुष क्रिकेटर एकसाथ एक टीम में ही खेलते दिख सकते हैं। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपने घरेलू क्रिकेट में इसका प्रयोग करने का भी फैसला लिया है। उसी बीच अनाया बांगड़ ने एक ऐसी संयुक्त प्लेइंग 11 चुनी है जिसमें महिला और पुरुष दोनों क्रिकेटर्स शामिल हैं।
अनाया बांगड़ ने अपनी इस प्लेइंग 11 में वैभव सूर्यवंशी और स्मृति मंधाना को बतौर ओपनर चुना है। खास बात यह है कि उनकी इस टीम में रोहित शर्मा को जगह नहीं मिली है। जबकि विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर दोनों इस टीम का हिस्सा हैं। अनाया ने अपना खुद का नाम भी इस प्लेइंग 11 में शामिल किया है। साथ ही उनकी टीम के कप्तान एमएस धोनी हैं।
आपको बता दें कि अनाया बांगड़ ने कृष्णांक अत्रे के साथ एक इंस्टाग्राम वीडियो और उनके यूट्यूब पॉडकास्ट में इस टीम को चुना है। उन्होंने इस टीम में स्मृति मंधाना के अलावा हरमनप्रीत कौर, झूलन गोस्वामी और अपना खुद का नाम बतौर महिला क्रिकेटर डाला है। अगर पुरुषों की बात करें तो उनकी टीम में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बतौर ओपनर हैं। साथ ही सचिन, विराट, धोनी, हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह और कपिल देव भी इस टीम में शामिल हैं।
अनाया बांगड़ ने चुनी महिला-पुरुष क्रिकेट की संयुक्त प्लेइंग 11
वैभव सूर्यवंशी, स्मृति मंधाना, विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर, हरमनप्रीत कौर, हार्दिक पंड्या, एमएस धोनी (कप्तान), झूलन गोस्वामी, अनाया बांगड़ , जसप्रीत बुमराह, कपिल देव।
अनाया बांगड़ ने जताई क्रिकेट खेलने की इच्छा, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से मिला प्रस्ताव
आर्यन से अनाया बनने के बाद उन्होंने दोबारा क्रिकेट खेलने की इच्छा जताई थी। उन्होंने महिला क्रिकेट में भी खेलने की अर्जी दी थी। इसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से अनाया बांगड़ को खेलने का प्रस्ताव मिलने की भी खबरें सामने आई थीं। मुंबई की पूर्व अंडर-19 क्रिकेटर अनाया बांगड़ ने मार्च 2026 में जेंडर अफरमिंग (लिंग-परिवर्तन) सर्जरी करवाई थी।
उनको ऑस्ट्रेलिया में महिला सामुदायिक क्रिकेट खेलने की मंजूरी मिल गई थी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ‘ट्रांसजेंडर और जेंडर डायवर्स प्लेयर्स इन एलीट क्रिकेट पॉलिसी’ के अनुसार क्रिकेट खेलने के लिए पात्र होने के लिए प्लेयर का सीरम टेस्टोस्टेरोन कम से कम 12 महीने तक 10 नैनोमोल प्रति लीटर से कम होना चाहिए। अगर वह यह शर्त पूरी करेंगी तो उन्हें अनुमति मिल सकती है। (पढ़ें पूरी खबर)
प्रतिका रावल-वैष्णवी शर्मा नंबर 1, हरमनप्रीत कौर-शैफाली वर्मा भी लिस्ट में; भारत-जिम्बाब्वे वनडे सीरीज के बाद टॉप 5 बैटर-बॉलर
भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज 3-0 से जीत ली है। इस सीरीज के बाद तीन पारियों में 220 रन बनाकर प्रतिका रावल नंबर 1 बैटर रहीं। वहीं दो पारियों में 9 विकेट लेकर वैष्णवी शर्मा नंबर 1 पर रहीं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
