आईपीएल 2026 के समापन के बाद क्रिकेट जगत के दिग्गजों ने अपनी टीम ऑफ द टूर्नामेंट चुनना शुरू कर दिया है। हाल ही में क्वालिफायर 2 के बाद मुरली कार्तिक ने अपनी टीम चुनी थी। अब टॉम मूडी, अंबाती रायडू और वरुण एरोन ने मिलकर क्रिकइंफो के साथ टीम ऑफ द टूर्नामेंट चुनी है। खास बात यह है कि इस टीम में विराट कोहली और मौजूदा समय में आईसीसी रैंकिंग के नंबर 1 टी20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को जगह नहीं मिली है।
मूडी, रायडू और एरोन ने इस टीम का चुनाव किया है जिसमें 12 खिलाड़ियों को जगह मिली है। खास बात यह है कि इस टीम में 7 खिलाड़ियों को पहले से लॉक रखा गया था जिसमें वैभव सूर्यवंशी बतौर ओपनर, इशान किशन नंबर 3, रजत पाटीदार नंब 4 पर बतौर कप्तान और हेनरिक क्लासेन नंबर 5 पर शामिल थे। इसके अलावा सुनील नरेन, जोफ्रा आर्चर और भुवनेश्वर कुमार पहले से इसका हिस्सा थे।
शुभमन गिल को चुना गया वैभव का साथी ओपनर
इसके बाद टॉम मूडी, वरुण एरोन और अंबाती रायडू ने बचे हुए स्थानों के लिए खिलाड़ी चुनना शुरू किया। शुभमन गिल को सर्वसहमति से तीनों ने दूसरा ओपनर चुना, वैभव सूर्यवंशी के साथ। इसके बाद ऑलराउंडर के तौर पर क्रुणाल पंड्या और नितीश कुमार रेड्डी पर भी सहमति देखने को मिली।
अंत में प्रिंस यादव के नाम पर काफी चर्चा हुई और फिर उन्हें बतौर 12वां खिलाड़ी चुना गया जो बतौर इम्पैक्ट प्लेयर भी काम आ सकते हैं। पर्पल कैप विनर कगिसो रबाडा को भी अंत में इस टीम के प्रमुख पेसर के तौर पर चुना गया। यानी भुवी, रबाडा, आर्चर इस टीम के तीन मेन पेसर रहे और प्रिंस यादव बतौर इम्पैक्ट प्लेयर शामिल हुए। ईएसपीएन क्रिकइंफो ने इसका वीडियो अपनी साइट पर शेयर किया है।
टॉम मूडी, वरुण एरोन और अंबाती रायडू ने चुनी टीम ऑफ द टूर्नामेंट
वैभव सूर्यवंशी, शुभमन गिल, इशान किशन (विकेटकीपर), रजत पाटीदार (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, क्रुणाल पंड्या, नितीश कुमार रेड्डी, सुनील नरेन, भुवनेश्वर कुमार, कगिसो रबाडा, जोफ्रा आर्चर, प्रिंस यादव।
15 साल के वैभव सूर्यवंशी का करोड़ों वाला IPL सीजन, एक रन की कीमत 38 हजार रुपये से ज्यादा
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में 16 मैचों की 16 पारियों में 776 रन बनाए हैं। उन्होंने ऑरेंज कैप पर तो कब्जा जमाया, साथ ही चार अन्य पुरस्कार भी जीते। उनकी कमाई इस सीजन कुल 3 करोड़ रुपये की रही और उनका प्रत्येक रन 38 हजार रुपये से ज्यादा का रहा। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
