श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टी20 टीम ने आयरलैंड के खिलाफ अपना पहला टी20 इंटरनेशनल मैच खेला, लेकिन इस मैच में वर्ल्ड चैंपियन टीम को 34 रन से हार मिली और ये काफी शर्मनाक था। भारतीय टीम और आयरलैंड की टीम को अगर देखें तो टीम इंडिया के सामने ये टीम कहीं भी टिकती नजर नहीं आती है, लेकिन अपने घरेलू मैदान पर आयरलैंड ने भारत को हरा दिया और साबित किया कि किसी को भी आप हल्के में नहीं ले सकते।

वैभव को देना चाहिए था मौका

आयरलैंड के खिलाफ भारत की हार की कई वजह रही जिसमें प्रसिद्ध कृष्णा की बेहद खराब गेंदबाजी, भारतीय शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों का सरेंडर होना शामिल था, लेकिन वैभव को इस मैच में मौका नहीं देना भी बहुत बड़ी गलती रही। वैभव टी20 में क्या कुछ कर सकते हैं और एक ऐसा बैटर जो पूरी तरह से तैयार हैं उसे मौका देने के लिए आप किस बात का इंतजार कर रहे हैं ये बड़ा सवाल है। वैभव अगर इस मुकाबले में होते तो शायद बात कुछ अलग हो सकती थी।

सुंदर को बतौर बैटर किया जा रहा है प्रमोट

आयरलैंड के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 में वैभव को शामिल नहीं किया गया और श्रेयस अय्यर ने कहा कि सही वक्त पर उन्हें मौका दिया जाएगा तो सही वक्त क्या होगा ये भी बता देते। आयरलैंड के खिलाफ जब टीम इंडिया 5 गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरी थी तो वाशिंगटन सुंदर को टीम में जगह देना कितना जरूरी था। वैसे भी वाशिंगटन सुंदर पिछले कुछ वक्त से काफी कम गेंदबाजी करते हैं और उन्हें टीम में बल्लेबाज के रूप में ज्यादा प्रमोट किया जा रहा है।

सुंदर से ज्यादा अच्छे विकल्प हैं वैभव

जब आप सुंदर को बतौर बल्लेबाज टीम में रखना चाहते हैं तो वैभव सूर्यवंशी क्या खराब विकल्प हैं। आयरलैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में सुंदर ने एक ओवर गेंदबाजी की और 19 रन लुटाए और बल्लेबाजी में उन्हें छठे नंबर पर शिवम दुबे और अक्षर पटेल से ऊपर भेजा गया, लेकिन उन्होंने 12 गेंदों पर 9 रन बनाए। यानी ना तो उनका बल्ला चला और ना ही गेंद से वो कुछ कर पाए। अब अगर इस मैच में वैभव को प्लेइंग इलेवन में सुंदर की जगह रखा जाता और उनका बल्ला चल जाता तो क्या होता इसकी कल्पना की जा सकती है।

वैभव-अभिषेक कर सकते हैं पारी की शुरुआत

वैभव को इस मैच की प्लेइंग 11 में शामिल करके अभिषेक के साथ ओपन का मौका देना चाहिए थे और संजू सैमसन तीसरे नंबर पर खेल सकते थे। इशान को भी नीचे फिट किया जा सकता था और इससे भारतीय बल्लेबाजी मजबूत ही नजर आती। टीम में 5 गेंदबाज थे और अगर एक-दो ओवर फेंकने की बात आती तो तिलक वर्मा या फिर अभिषेक शर्मा ये काम कर सकते थे। खैर भारत ने पहले मैच में जो गलतियां की उम्मीद है दूसरे मैच में वो इसे सुधार करेंगे और भारत दूसरा मैच जीतकर सीरीज बराबर करेगा।

रोहित 10वें स्थान पर, कोहली से आगे बाबर; टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले दुनिया के टॉप-10 बैटर

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बाबर आजम ने विराट कोहली से ज्यादा चौके लगाए हैं जबकि टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित शर्मा दसवें स्थान पर हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)