भारतीय टीम सितंबर के अंत में एशियन गेम्स 2026 के लिए जापान रवाना होगी। इससे पहले अब टीम इंडिया की नई टी20 सीरीज का ऐलान हो गया है। यह सीरीज अफगानिस्तान की मेजबानी में नई दिल्ली में खेली जाएगी। 13 से 17 सितंबर तक होने वाली इस सीरीज में तीन टी20 इंटरनेशनल मुकाबले होंगे। यानी एशियाई खेलों से पहले टीम इंडिया के पास यह अभ्यास का बेहतरीन मौका होगा। अभी टीम का ऐलान होना बाकी है लेकिन पिछली सीरीज में प्रदर्शन को देखते हुए साफ लग रहा है कि वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर से एक्शन में होंगे।
वैभव सूर्यवंशी अगर अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में उतरते हैं तो दो छक्के लगाते ही एक बेहतरीन वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। दरअसल वैभव के नाम अभी टी20 क्रिकेट की 40 पारियों में 148 छक्के दर्ज हैं। अगर वह अफगानिस्तान के खिलाफ दो छक्के और लगा देते हैं तो वह सबसे तेज 150 टी20 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। खास बात यह है कि वैभव के पास यह रिकॉर्ड तोड़ने के लिए अभी 25 पारियां बाकी हैं। क्योंकि नंबर 1 पर काबिज खिलाड़ी ने 66 पारियों में यह कमाल किया था।
टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 150 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
- मोहम्मद वसीम (UAE): 66 पारी
- एविन लुईस (WI): 70 पारी
- क्रिस गेल (WI): 72 पारी
भारत के लिए किसने लगाए सबसे तेज 150 टी20 छक्के
भारत के लिए सबसे तेज 150 टी20 छक्के लगाने का रिकॉर्ड 86 पारियों में सूर्यकुमार यादव ने बनाया था। यानी वैभव सूर्या को भी पीछे छोड़ सकते हैं। वैभव सूर्यवंशी के नाम अभी तक 40 मैचों की 40 पारियों में 132 चौके और 148 छक्के लगाए हैं। यानी सूर्या को पीछे छोड़ने के लिए 15 साल के इस खिलाड़ी के पास अभी बहुत मौके आएंगे। वैभव के नाम इस फॉर्मेट में कुल 1670 रन दर्ज हैं, जिसमें चार शतक और 8 अर्धशतक शामिल हैं।
जिम्बाब्वे के खिलाफ वैभव ने मचाई थी धूम
वैभव सूर्यवंशी का इससे पहले जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन रहा था और वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी थे। वैभव ने 3 मैचों में 196.10 के स्ट्राइक रेट के साथ 77 गेंदों पर कुल 151 रन बनाए थे, जिसमें 2 अर्धशतक भी शामिल थे। तीसरे टी20 में 81 रन की पारी खेलते हुए वैभव प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज भी बने थे। उन्होंने इस सीरीज में कुल 15 चौके और 9 छक्के लगाए थे।
भारत के खिलाफ अफगानिस्तान की मेजबानी में दिल्ली में होगी T20I सीरीज, ये है शेड्यूल
अफगानिस्तान की मेजबानी में भारत के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज नई के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच 13, 15 और 17 सितंबर को होंगे। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
