वैभव सूर्यवंशी ने साल 2026 में अपने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया है। आईपीएल 2026 में उन्होंने 776 रन रिकॉर्ड 72 छक्कों के साथ बनाए थे। वह इस साल टी20 क्रिकेट में अब तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। जबकि इस लिस्ट में नंबर 1 पर कोई भी भारतीय नहीं है। अभिषेक शर्मा और इशान किशन टॉप 5 में शामिल हैं। जबकि संजू सैमसन इस लिस्ट के टॉप 10 का हिस्सा हैं।

इस लिस्ट के टॉप 10 में सबसे ज्यादा भारतीय नाम हैं। वैभव, इशान, अभिषेक और संजू समेत चार भारतीय खिलाड़ी इस लिस्ट में शामिल हैं। इसके अलावा साउथ अफ्रीका के दो खिलाड़ी टॉप 10 में शामिल हैं। जबकि पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के एक-एक खिलाड़ी का नाम इस लिस्ट में मौजूद है।

टी20 क्रिकेट में साल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ीमैचपारीरनशतकअर्धशतकचौकेछक्के
फिन एलन30291069348880
वैभव सूर्यवंशी1616776156372
रियान रिकल्टन3030999247671
इशान किशन2828113411011566
अभिषेक शर्मा2828886188266
मिचेल मार्श282811282710966
शेरफेन रदरफोर्ड2925699064553
डेवाल्ड ब्रेविस3125695123751
संजू सैमसन 2424844248650
साहिबजादा फरहान2726991369549

इशान किशन का बोलबाला

इस लिस्ट में भारतीय खिलाड़ी इशान किशन का अब तक साल 2026 में सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने के मामले में बोलबाला रहा है। उन्होंने भारत के लिए ही नहीं पूरी दुनियाभर में अभी तक पूरे साल सबसे ज्यादा रन टी20 फॉर्मेट में बनाए हैं। इसमें भारतीय टीम और आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए किया गया उनका प्रदर्शन शामिल है।

अभिषेक नंबर 1, टॉप-10 में 4 भारतीय; आईसीसी T20I बैटिंग रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा

आईसीसी की ताजा टी20 बैटिंग रैंकिंग में अभिषेक शर्मा पहले नंबर पर बने हुए हैं जबकि टॉप-10 में 4 भारतीय बैटर मौजूद हैं। पाकिस्तान के बैटर साहिबजादा फरहान तीसरे स्थान पर हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर