टी20 क्रिकेट की दुनिया में आमतौर पर किसी युवा बल्लेबाज का सपना होता है शतक लगाना। महज 15 साल की उम्र में आईपीएल में दो शतक लगा चुके वैभव सूर्यवंशी ने एक बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने शतक छोड़िए टी20 क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने की बात कह डाली है। आईपीएल 2026 से पहले बीसीसीआई के एक अवॉर्ड समारोह में वैभव ने गेल के 175 रन के रिकॉर्ड को तोड़ने की बात कही थी। अब वैभव ने केविन पीटरसन के साथ बात करते हुए टी20 में 200 रन बनाने की इच्छा जताई।
केविन पीटरसन के यूट्यूब अकाउंट पर एक शॉर्ट वीडियो में केपी से बात करते हुए वैभव ने दिलचस्प बातें कहीं। वैभव सूर्यवंशी ने इस दौरान कहा कि वह गेल का 175 का रिकॉर्ड तो तोड़ना ही चाहते हैं, साथ ही टी20 क्रिकेट में 200 रन बनाना चाहते हैं। उन्होंने इस दौरान यह भी कहा कि वह फिफ्टी को ज्यादा एनजॉय नहीं करते हैं।
वैभव और पीटरसन के बीच हुई मजेदार बातचीत
केविन पीटरसन वीडियो में वैभव सूर्यवंशी से पूछते हैं,”क्या आप फिफ्टी लगाकर एनजॉय करते हैं?” इस पर वैभव का जवाब आता है, “नहीं ज्यादा नहीं।” इसके बाद केपी पूछते हैं,”आपको पहले बैटिंग करना पसंद है या बाद में?” वैभव कहते हैं,”कुछ भी लेकिन मैं टी20 में 200 रन बनाना चाहता हूं। हां मैच वह रिकॉर्ड (क्रिस गेल का 175 रन) तोड़ना चाहता हूं लेकिन फिर 200 बनाना चाहता हूं।”
वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन
वैभव के बल्ले से आईपीएल 2026 में 14 पारियों में 583 रन निकल चुके हैं। वह किसी टी20 लीग में 500 प्लस रन बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज हैं। उन्होंने इस सीजन अभी तक 53 छक्के लगाए हैं। यह एक सीजन में किसी भी भारतीय के सबसे ज्यादा छक्के हैं और उनके निशाने पर गेल का एक सीजन में सर्वाधिक 59 छक्कों का रिकॉर्ड भी है। वैभव का स्ट्राइक रेट भी 232.27 का है और यह एक सीजन में किसी भी बल्लेबाज का सर्वाधिक स्ट्राइक रेट है।
‘वैभव के कारण यशस्वी को नुकसान’: अश्विन का ओपनिंग जोड़ी पर बड़ा बयान, सहवाग-चोपड़ा से कर दी तुलना
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने 14 पारियों में 583 रन ठोके। वहीं यशस्वी जायसवाल ने भी ठीकठाक बल्लेबाजी की और 14 पारियों में 397 रन बनाए। मगर वैभव के आगे यशस्वी का रंग इस बार फीका पड़ गया। यही सवाल अश्विन ने भी उठाया है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
