वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपने धमाकेदार प्रदर्शन से भारत ही नहीं पूरी दुनिया में सभी का दिल जीता है। आईपीएल 2026 के बाद उन्हें ऑरेंज कैप समेत पांच बड़े अवॉर्ड मिले। उन्हें मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर भी चुना गया। फाइनल के बाद अवॉर्ड सेरेमनी में रवि शास्त्री ने वैभव से खास सवाल पूछा और 15 वर्षीय सूर्यवंशी ने इसका बेहतरीन जवाब दिया और यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है।
दरअसल जब वैभव सूर्यवंशी को इतने सारे अवॉर्ड मिल गए तब होस्ट रवि शास्त्री ने उनसे पूछा,”बॉलर की तो ऐसे पिटाई करते हो, छक्के ऐसे मारते हो जैसे सब आउट ऑफ फैशन जा रहा है? आप कितना दूध पीते हो रोज?”
वैभव सूर्यवंशी इसका बहुत मजेदार जवाब देते हैं और जोर से हंसते हुए कहते हैं,”सर अभी दूध नहीं पी रहा हूं मैं।” इसके बाद पूरे स्टेडियम में शोर मचने लगता है। वैभव फिर आगे कहते हैं,”लेकिन हां मैं अपने गेम को लगातार बैक करता रहता हूं। अगर मुझे लगता है पहली गेंद मेरे जोन में है और मैं उसे मार सकता हूं, तो मैं ऑल आउट जाकर वैसे ही खेलता हूं।”
वैभव को इस सीजन से क्या सीख मिली
आगे रवि शास्त्री उनसे पूछते हैं कि इस सीजन क्या सीखने को मिला। इसका जवाब देते हुए वैभव सूर्यवंशी कहते हैं,”इस सीजन मैंने प्रेशर की स्थिति में खेलना सीखा और परिस्थिति के हिसाब से अपने गेम को बदलने की सीख मिली। आप हर मैच एक ही मानसिकता के साथ नहीं खेल सकते। आपको गेम की स्थिति को समझते हुए उसी हिसाब से खेलना होता है जिसकी टीम को जरूरत होती है। मैं इस बारे में बहुत कुछ सीखा और खासतौर से प्लेऑफ के मैचों के दौरान।”
वैभव ने आगे अपनी फिटनेस को लेकर कहा,”मैं इस पर बहुत ज्यादा ध्यान देना चाहता हूं। क्योंकि मुझे लंबे समय तक खेलना है। मुझे चोटिल होने से बचना होगा, ताकि आगे आने वाले समय में मैं अपनी फिटनेस पर अधिक ध्यान दे पाऊं।” राजस्थान रॉयल्स की टीम में उन्होंने सभी के समर्थन मिलने और टीम के अंदर अच्छा माहौल होने की बात भी कही।
रोहित शर्मा नंबर 1, क्रुणाल पंड्या ने की धोनी और पोलार्ड की बराबरी; IPL में सबसे ज्यादा फाइनल मैच जीतने वाले खिलाड़ी
आईपीएल 2026 के फाइनल में आरसीबी की जीत के बाद क्रुणाल पंड्या के नाम खास रिकॉर्ड दर्ज हुए। वह सबसे ज्यादा आईपीएल फाइनल जीतने के मामले में धोनी और पोलार्ड के बराबर पहुंचे। रोहित शर्मा इस लिस्ट में नंबर 1 पर हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
