भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 23 जुलाई से होगा। इस सीरीज में सभी की नजरें एक बार फिर से वैभव सूर्यवंशी पर होने वाली हैं। वैभव इस सीरीज में अभिषेक शर्मा के साथ बतौर फर्स्ट च्वॉइस ओपनर होने वाले हैं। संजू सैमसन को इस सीरीज के लिए बाहर रखा गया है। अब वैभव सूर्यवंशी की तारीफों के पुल जिम्बाब्वे के कप्तान ने भी बांधे हैं। जबकि उनका रिकॉर्ड भी जिम्बाब्वे में शानदार है। इसी साल जिम्बाब्वे में हुए अंडर 19 वर्ल्ड कप में वैभव ने तहलका मचाया था।
जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा 15 वर्षीय भारतीय क्रिकेटर की प्रतिभा से प्रभावित नजर आए हैं। उन्होंने हालांकि अपने इंटरनेशनल डेब्यू से सभी को निराश किया था। इंग्लैंड दौरे पर तीन पारियों में वह 14, 13 और 15 रन बना पाए थे। अब जिम्बाब्वे दौरे पर उनके ऊपर सभी की नजरें टिकी हैं। इस सीरीज में वैभव के निशाने पर एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है और वह 11 छक्के लगाते ही इतिहास रच सकते हैं। वह सबसे तेज 150 टी20 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं।
जिम्बाब्वे में सूर्यवंशी का बेहतरीन रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी के लिए खुशखबरी यह है कि उनके आंकड़े उनके पक्ष में हैं। वैभव ने इंग्लैंड में जरूर निराश किया लेकिन जिम्बाब्वे में उनसे बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद सभी को है। हालांकि यह टी20 फॉर्मेट है और इंटरनेशनल क्रिकेट है, लेकिन मानसिक तौर पर और कंडीशन्स का अनुभव वैभव के काम आ सकता है।
वैभव ने जिम्बाब्वे में ही इस साल की शुरुआत में अंडर 19 वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। फाइनल में उन्होंने 80 गेंद पर 175 रन की पारी खेलते हुए भारत को चैंपियन बनाने में अहम योगदान दिया था। पूरे टूर्नामेंट में 7 पारियों में वैभव ने 439 रन बनाए थे। इस दौरान उनका औसत 62.71 और स्ट्राइक रेट 169.50 का रहा था। उन्होंने कुल 41 चौके और 30 छक्के लगाए थे।
सिकंदर रजा ने की वैभव की तारीफ
जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने वैभव की तारीफ करते हुए कहा,”वैभव एक बेहद प्रतिभाशाली क्रिकेटर हैं। अगर 15 साल का एक बच्चा इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहा है और उन्हें दो-तीन मैचों के बाद ही आलोचनाओं का शिकार बनाया जा रहा है, यह कहां तक ठीक है। मुझे लगता है कि वैभव के साथ और उनके आसपास बहुत सारे अच्छे सीनियर क्रिकेटर हैं। अगर उन्हें अच्छे से संभालकर रखा जाता है तो वह इस जनरेशन के शानदार टैलेंट साबित हो सकते हैं।”
रजा ने आगे वैभव सूर्यवंशी को लेकर कहा,”वैभव ने पिछले कुछ सालों में इंडिया अंडर 19 के लिए जो भी किया है, उसी के कारण उन्हें इस उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिला। उन्होंने इस उम्र में ही जो कुछ हासिल किया है वह कम नहीं है। आज के समय में आपको हर खिलाड़ी के अंदर यह टैलेंट नहीं दिखेगा। वैभव स्पेशल है। यह जरूरी होगा कि उन्हें कैसे मैनेज किया जाता है और संभालकर रखा जाता है।”
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे में कैसा है भारत का T20I रिकॉर्ड? पिछली सीरीज में हरारे में हारी थी टीम इंडिया
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 23 जुलाई से होगा। इस सीरीज से पहले भारत ने यहां कुल चार सीरीज में 12 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। भारत का यहां कैसा रिकॉर्ड रहा है और कब-कब टीम हारी है, पूरा विवरण इस खबर में उपलब्ध है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
