वैभव सूर्यवंशी का वह इंतजार अब खत्म हो चुका है, जिसका सपना भारत में क्रिकेट से प्यार करने वाले हर बच्चे का होता है। उन्हें टीम इंडिया की जर्सी मिल चुकी है। बीसीसीआई द्वारा इसका खास वीडियो शेयर किया गया है। इसमें टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ मेंबर रघु वैभव के कमरे में जाते हैं और उनकी जर्सी का बॉक्स डिलीवर करते हैं। वैभव सूर्यवंशी अपने चिर-परिचित अंदाज में हाथ जोड़ते हुए और पैर छूकर रघु को वेलकम करते हैं।
बीसीसीआई ने अपने एक्स हैंडल पर एक खास वीडियो शेयर किया है जिसमें वैभव सूर्यवंशी का बतौर भारतीय क्रिकेटर पहला इंटरव्यू सामने आया है। इस वीडियो में वैभव को पहली बार मिलने वाली टीम इंडिया की जर्सी की डिलीवरी की भी क्लिप हैं। इस वीडियो में एक बार फिर से 15 साल के खिलाड़ी का बड़ों का सम्मान देने वाला व्यवहार दिखता है और वह रघु को राम-राम बोलकर हाथ जोड़ते हैं और फिर उनके पैर छूने लगते हैं। वैभव का जर्सी नंबर 03 है।
वैभव का सपना हुआ पूरा
वैभव सूर्यवंशी ने अपने वीडियो में बात करते हुए कहा,”मेरे पास शब्द नहीं हैं कुछ बोलने को, जिस चीज के लिए मैंने पहले दिन से बैट पकड़ा था क्रिकेट ग्राउंड पर गया प्रैक्टिस के लिए, वह सपना मेरा पूरा हुआ है। मैं इसे नहीं एक्सप्लेन कर सकता। मेरा सपना पूरा हुआ है, वो टी शर्ट देखकर मैं इतना खुश हुआ कि मैं बराबर हंस रहा था। कभी-कभी जो सोचते नहीं हो आप वह होता है आपके साथ तो आप रिएक्ट नहीं कर पाते, ऐसा ही मेरे साथ हुआ।”
वैभव सूर्यवंशी इतिहास रचने की दहलीज पर
वैभव सूर्यवंशी को 15 साल की उम्र में टीम इंडिया में जगह मिली है और अब वह इंटरनेशनल डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं। वह आगामी दिनों में आयरलैंड या इंग्लैंड दौरे पर अगर डेब्यू करते हैं तो सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले भारतीय क्रिकेटर बन जाएंगे। वह इस मामले में महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा और पुरुष क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
शेफाली नंबर 1, सचिन दूसरे पर, वैभव रच सकते हैं इतिहास; भारत के लिए सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में अगर सबसे कम उम्र में डेब्यू के रिकॉर्ड की बात करें तो वैभव सूर्यवंशी इतिहास रचने की दहलीज पर हैं। फिलहाल पुरुष खिलाड़ियों में सचिन तेंदुलकर और महिलाओं में शेफाली वर्मा टॉप पर हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
