बड़े मियां तो बड़े मियां, छोटे मियां सुभान-अल्लाह…या फिर कहें दो भाई दोनों तबाही। यह दोनों कहावतें वैभव सूर्यवंशी (15 साल) और उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी पर सटीक बैठती हैं। वैभव ने जहां 15 साल की उम्र में टीम इंडिया में चयन से सभी का दिल जीत लिया है। जबकि आशीर्वाद महज 10 साल की उम्र में शतक लगाकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस पर खुद वैभव भी खुश दिखे हैं और छोटे भाई पर प्यार लुटाया है।
वैभव सूर्यवंशी ने आशीर्वाद सूर्यवंशी की शानदार शतकीय पारी को लेकर इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई है। वैभव ने अपने भाई की तस्वीरों के साथ हार्म इमोजी लगाते हुए प्यार लुटाया और उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। आपको बता दें कि आशीर्वाद ने ताजपुर के एक स्थानीय प्रैक्टिस मैच में 87 गेंद पर 103 रन ठोके थे। इस पारी में उन्होंने 20 चौके और एक छक्का लगाया था।
पिता और बड़े भाई ने शेयर की थी जानकारी
10 वर्षीय आशीर्वाद सूर्यवंशी ने क्रिकेट एकेडमी ताजपुर की तरफ से खेलते हुए शतकीय पारी खेली थी। उनकी इस पारी पर सबसे पहले बड़े भाई उज्जवल सूर्यवंशी ने जानकारी दी थी। उन्होंने तस्वीरें, स्कोरकार्ड और वीडियो लिंक इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया था। उसके बाद पिता संजीव सूर्यवंशी ने भी फेसबुक पोस्ट से इसकी जानकारी दी थी। अब 15 साल के बड़े भाई वैभव सूर्यवंशी ने भी छोटे आशीर्वाद की सराहना की है।
श्रीलंका में ट्राई सीरीज का हिस्सा हैं वैभव
वैभव सूर्यवंशी वर्तमान में इंडिया ए के स्क्वाड का हिस्सा हैं। तिलक वर्मा की कप्तानी में वनडे ट्राई सीरीज खेल रही इंडिया ए के लिए वैभव ने दो पारियों में 58 रन बनाए हैं। श्रीलंका ए के खिलाफ 12 गेंद पर 14 और अफगानिस्तान ए के खिलाफ 22 गेंद पर 44 रन की पारी वैभव ने खेली थी। इसके बाद वह आयरलैंड व इंग्लैंड दौरे पर भारत की सीनियर टीम के साथ जाएंगे। यह दौरा 26 जून से शुरू होगा।
20 चौके, 1 छक्का, 87 गेंद, 103 रन: वैभव सूर्यवंशी की राह पर छोटा भाई आशीर्वाद, जड़ा धुआंधार शतक
वैभव सूर्यवंशी की राह पर अब उनका छोटा भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी बढ़ चुका है। भाई उज्जवल और पिता संजीव ने आशीर्वाद के शतक की तस्वीरें और स्कोरकार्ड शेयर किया। आशीर्वाद ने 87 गेंद पर 103 रन की पारी खेली जिसमें 20 चौके और एक छक्का था। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
