वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी की मुरीद अब पूरी दुनिया हो चुकी है। अब वैभव को लेकर हर कोई बात करता नजर आता है और 15 साल के इस बैटर की प्रतिभा देखकर सब दंग हैं और उनकी तारीफ हर कोई कर रहा है। इसी फेहरिस्त में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज तनवीर अहमद भी जुड़ गए हैं जिन्होंने दावा कर दिया कि जब राजस्थान रॉयल्स का यह युवा खिलाड़ी भारत के लिए खेलना शुरू करेगा तो लोग अभिषेक शर्मा की धमाकेदार बल्लेबाी को भूल जाएंगे।

वैभव जिस तरह से खेल रहे हैं उसके बाद कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने लगातार इस बात का समर्थन किया है कि उन्हें भारतीय सीनियर पुरुष टीम में शामिल किया जाना चाहिए। अब उन्हें दुनिया भर के क्रिकेटरों से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। हालांकि भारतीय टी20 टीम के ओपनर अभिषेक शर्मा को हाल के दिनों में काफी संघर्ष करना पड़ा है। उन्हें न सिर्फ अपनी बल्लेबाजी की लय पाने में मुश्किल हुई है बल्कि उनकी फॉर्म भी बिगड़ी है।

वैभव के आसपास भी नहीं टिक पाएंगे अभिषेक

तनवीर ने पाकिस्तान के एक टीवी शो पर बात करते हुए कहा कि जब वैभव भारत के लिए खेलेंगे तो लोग अभिषेक शर्मा को भूल जाएंगे और जब दोनों एक साथ बैटिंग कर रहे होंगो तो अभिषेक तो वैभव के आसपास भी नहीं टिक पाएंगे। वैभव के आने के बाद लोग अभिषेक पर ध्यान भी नहीं देंगे और सबकी नजर इस युवा बैटर पर ही होगी। । हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि अगर आने वाले 10 साल की बात करें तो मैं ये नहीं कह सकता कि वैभव का प्रदर्शन इतना ही जबरदस्त रहेगा या नहीं। मैं बस अभी की बात कर रहा हूं क्योंकि जिस तरह का उनका फॉर्म है ऐसा ही होगा।

आईपीएल में 11 मैचों में 452 रन बना चुके हैं वैभव

आपको बता दें कि वैभव राजस्थान रॉयल्स के साथ साल 2025 में जुड़े थे इस इस फ्रेंचाइजी ने उन्हें 1.10 करोड़ में खरीदा था। वैभव का प्रदर्शन पिछले एक साल से कमाल का हो रहा है और उन्होंने इस सीजन में अब तक खेले 4 मैचों में 200 रन अपनी टीम के लिए बनाए हैं जिसमें 2 अर्धशतक भी शामिल है। वहीं आईपीएल में उन्होंने अब तक 11 मैच खेले हैं जिसमें एक शतक के साथ उन्होंने 452 रन बनाए हैं।

संजू ने लगाया IPL 2026 का पहला शतक; टी20 में पूरे किए 400 छक्के, रोहित-कोहली-सूर्यकुमार की खास लिस्ट में हुए शामिल

संजू सैमसन ने दिल्ली के खिलाफ शतकीय पारी खेली और आईपीएल 2026 में शतक लगाने वाले पहले बैटर बने। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 400 टी20 छक्के लगाने का भी कमाल किया। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)