एक तरफ समस्तीपुर (बिहार) के छोटे से गांव ताजपुर के रहने वाले वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल की उम्र में ही तहलका मचा दिया है। अब यह खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट टीम में भी चुना जा चुका है और अपने इंटरनेशनल डेब्यू के बेहद करीब है। अब वैभव के बाद बिहार से और नई-नई प्रतिभाएं सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में महिला क्रिकेटर अक्षरा गुप्ता का भी नाम सामने आया है। 15 साल की अक्षरा ने 306 रन की तूफानी पारी खेलते हुए तबाही मचा दी है।

बिहार के शहर रक्सौल से आने वाली 15 वर्षीय अक्षरा गुप्ता ने भी वैभव जैसा ही तूफान दिखाया है। इस महिला क्रिकेट ने महिला अंडर 19 वनडे मैच में 126 गेंदों पर नाबाद 306 रनों की बेहतरीन पारी खेली है। इस पारी में बिहार अंडर 19 टीम की कप्तान अक्षरा ने 55 चौके और 8 छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 242.86 का था। इस तूफानी पारी के साथ अक्षरा ने अपना नाम सुर्खियों में ला दिया है। उन्होंने बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर 19 वनडे टूर्नामेंट में यह बेहतरीन पारी खेली है।

16 गेंद में पचासा और 34 गेंद में ठोका शतक

आपको बता दें कि भागलपुर में यह मुकाबला खेला गया था। यह मुकाबला बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित महिला अंडर 19 वनडे टूर्नामेंट का हिस्सा था। इस एकदिवसीय मुकाबले में अक्षरा गुप्ता ने तिहरा शतक लगाते हुए एक बार फिर बिहार का नाम क्रिकेट की नई फैक्ट्री बनने की रेस में ऊपर ला दिया है।

अक्षरा ने इस पारी में 16 गेंद पर अर्धशतक ठोका था और 34 गेंद पर शतक पूरा किया था। उनकी इस पारी के बाद बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्ष वर्धन ने भी उनकी तारीफ की है।

भारतीय घरेलू महिला क्रिकेट के इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी पारी

यह पारी महिला घरेलू क्रिकेट के इतिहास की सबसे यादगार पारियों में से एक है। इससे पहले मुंबई की इरा गुप्ता ने एक स्टेट लेवल के मैच में नाबाद 346 रन बनाए थे। यानी अक्षरा का नाबाद 306 रन का स्कोर महिला घरेलू क्रिकेट में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। एक तरफ हमारे देश की बेटियां इंग्लैंड में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बेहतरीन खेल दिखा रही हैं। दूसरी तरफ अक्षर का यह प्रदर्शन देश में अन्य युवा महिला क्रिकेटरों को प्रोत्साहित करेगा।

20 चौके, 1 छक्का, 87 गेंद, 103 रन: वैभव सूर्यवंशी की राह पर छोटा भाई आशीर्वाद, जड़ा धुआंधार शतक

वैभव सूर्यवंशी की राह पर अब उनका छोटा भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी बढ़ चुका है। भाई उज्जवल और पिता संजीव ने आशीर्वाद के शतक की तस्वीरें और स्कोरकार्ड शेयर किया। आशीर्वाद ने 87 गेंद पर 103 रन की पारी खेली जिसमें 20 चौके और एक छक्का था। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर