ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी मिचेल मार्श का तूफान इन दिनों इंग्लैंड के क्रिकेट ग्राउंड्स पर देखने को मिल रहा है। भारत के धाकड़ टी20 प्लेयर्स इशान किशन, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी इन दिनों रेस्ट पर हैं और उनके आउट ऑफ एक्शन होने का फायदा मार्श को मिल रहा है। मिचेल मार्श अब साल 2026 में सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने के मामले में नंबर 1 बल्लेबाज बन चुके हैं। वहीं वह इस साल 1500 टी20 रनों का आंकड़ा पार करने वाले भी पहले बल्लेबाज हैं।

मिचेल मार्श मौजूदा द हंड्रेड में सनराइजर्स लीड्स के लिए बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। उनके बल्ले से 7 मैचों में 374 रन निकल चुके हैं। उन्होंने अभी तक इस साल 1502 रन बना लिए हैं। जबकि भारत के 15 वर्षीय स्टार वैभव सूर्यवंशी इस लिस्ट के टॉप 10 से बाहर हो चुके हैं। इशान किशन अब इस लिस्ट में तीसरे और अभिषेक शर्मा 10वें पायदान पर हैं।

सिर्फ रन ही नहीं मार्श अब इस साल वैभव सूर्यवंशी से छक्कों के मामले में भी आगे हैं। उनसे आगे सिर्फ फिन एलन ही हैं जिनके नाम 2026 में 99 छक्के दर्ज हैं। जबकि मार्श 93 और रियान रिकल्टन 92 छक्के इस साल अब तक लगा चुके हैं। वैभव सूर्यवंशी के नाम 2026 में 86 छक्के अब तक दर्ज हैं।

साल 2026 में सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने वाले टॉप 15 बल्लेबाजों की लिस्ट

खिलाड़ीमैचपारीNOरनHSAVGगेंदेंSR100s50s0s4s6s
मिचेल मार्श35351150211144.17939159.95211014393
फिन एलन48474143610133.39769186.7336312599
इशान किशन38380141410337.21789179.21112414673
रियान रिकल्टन404061319123*38.79776169.9726210392
जोस बटलर47457129513134.07832155.6419212167
टिम सीफर्ट40392119210432.21771154.60111310961
साहिबजादा फरहान343321149106*37.06762150.7837211255
ट्रिस्टन स्टब्स534522108569*47.17816132.960606043
स्टीव स्मिथ303031078110*39.92714150.983519450
अभिषेक शर्मा383821077135*29.91552195.1019910774
कुसल मेंडिस27273103910943.29697149.061809541
ऐडेन मार्कराम3432598910836.62653151.4516110137
मैथ्यू शॉर्ट30305972121*38.88692140.461409036
वैभव सूर्यवंशी2222096910344.04429225.871717986
जेम्स विंस3030095612531.86629151.9817211034

ऋषभ नंबर 1 भारतीय, शीर्ष 20 में सिर्फ दो भारत के खिलाड़ी, मिस्बाह टॉप पर; ये हैं टेस्ट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो टॉप 20 की इस लिस्ट में सिर्फ दो भारतीय ही मौजूद हैं। ऋषभ पंत का नाम दो बार है, मगर टॉप 10 में भारत का कोई भी खिलाड़ी शामिल नहीं है। पाकिस्तान के मिस्बाह उल हक नंबर 1 पर हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर