इंग्लैंड के खिलाफ 5वें मैच की प्लेइंग इलेवन में भारतीय क्रिकेट टीम ने दो बदलाव किए। इस मैच की प्लेइंग इलेवन से वैभव सूर्यवंशी को बाहर कर दिया गया और संजू सैमसन की फिर से अंतिम ग्यारह में वापसी हुई। संजू को इंंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में मौका दिया गया था, लेकिन वो डक पर आउट हो गए थे और इसके बाद उन्हें अगले तीन मैचों की प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया। वहीं वैभव को दूसरे, तीसरे और चौथे मैच में मौका दिया गया, लेकिन वो कुछ खास नहीं कर पाए थे।
वैभव आउट, संजू इन
वैभव को इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे, तीसरे और चौथे मैच में बतौर ओपनर आजमाया गया, लेकिन वो उस तरह का प्रदर्शन नहीं कर पाए जिसके लिए वो जाने जाते हैं। वैभव ने दूसरे मैच में 14 रन, तीसरे मैच में 13 रन और फिर चौथे मैच में 15 रन बनाए थे। वैभव को लगातार फेल होता देखकर एक बार फिर से संजू पर भरोसा जताया गया और वो अब 5वें मैच में अभिषेक के साथ पारी की शुरुआत करेंगे। 5वें मैच के लिए वाशिंगटन सुंदर को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया और उनकी जगह सूर्यांश शेडगे को मौका दिया गया।
श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतने के बाद कहा कि पिछले कुछ मैचों में हमने जो बॉलिंग की है, उसे देखते हुए हम पहले बॉलिंग करेंगे। मुझे लगता है कि हमने लगभग सब कुछ ट्राई किया है। कंडीशन, हवा और मौसम को देखते हुए हमारी पहले बात हुई थी जिसमें कहा गया था कि विकेट ज्यादा नहीं बदलेगा। तो उसी के आधार पर मैंने पहले बॉलिंग चुनी। इस मैच के लिए हमने दो बदलाव किए हैं। वॉशिंगटन की जगह सूर्यांश शेडगे और सूर्यवंशी की जगह संजू सैमसन आए हैं। मुझे लगता है कि यह वह समय है जब हमें एक टीम के तौर पर आगे बढ़ने के लिए सबसे अच्छा करने की कोशिश करनी चाहिए। तो उसी के आधार पर हमने यह तय किया।
5वें मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।
5वें मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग।
रोहित नंबर 1, श्रेयस निकले सूर्यकुमार से आगे; T20I में इंग्लैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 भारतीय बैटर
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित शर्मा दसवें स्थान पर हैं जबकि एमएस धोनी इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं जो युवराज सिंह और सचिन तेंदुलकर से भी आगे हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
