India vs Ireland 1st T20I: भारत और आयरलैंड के बीच 2 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच 26 जून यानी शुक्रवार को खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन का चयन किया। आकाश ने अपनी इस टीम में युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी को जगह नहीं दी। आकाश चोपड़ा ने बताया कि आखिर उन्होंने क्यों अपनी टीम में वैभव को जगह नहीं दी।
आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि मैं अपनी टीम में ओपनर के रूप में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को रखूंगा। संजू ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिस तरह से खेला उसके बाद आप उन्हें ओपनिंग से कैसे हटा सकते हैं साथ ही अभिषेक शर्मा इस वक्त टी20आई के पहले नंबर के बैटर हैं और उनके जैसा बैटर शायद ही कोई हो। अगर आप न्याय की बात करें तो टी20 वर्ल्ड कप अभी ही हुआ था और वहां संजू, अभिषेक व इशान किशन ने जिस तरह का खेल दिखाया था उसके बाद टॉप-3 में उन्हें रखना ही होगा।
वैभव को प्लेइंग 11 में आकाश ने नहीं दी जगह
आकाश ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी ने अपने प्रदर्शन से विश्व क्रिकेट को हिला दिया है, लेकिन जब आप न्याय की बात करेंगे तो तीनों बैटर खेलेंगे और वैभव बाहर बैठेंगे। अगर आप किसी से कहेंगे कि आप इस मैच में खेलेंगे जबकि अगले मैच में नहीं खेलेंगे तो किस तरह से बात बनेगी। वैभव को आप जब भी खिलाएंगे ओपन कराएंगे ना कि आप उन्हें तीसरे नंबर पर भेजेंगे। अब बाकी लोग वैभव के इर्द-गिर्द घूमे ऐसा करना तो जल्दबाजी होगी। मैं न्याय की तरफ जाऊंगा और मेरी टीम के ओपनर संजू-अभिषेक होंगे। जिन्होंने हमें विश्व कप जिताया मैं उनके साथ रहना चाहता हूं।
आकाश ने आगे कहा कि वैभव के टीम में होने से सब पर दवाब है और संजू व अभिषेक भी दवाब महसूस करेंगे। इशान किशन को मैं तीसरे नंबर पर रखूंगा जबकि मेरी टीम में नंबर चार पर टीम के नए कप्तान श्रेयस अय्यर होंगे। तिलक वर्मा 5वें नंबर पर होंगे जबकि नंबर छह पर शिवम दुबे होंगे और उन्हें गेंदबाजी भी करनी होगी। मेरी टीम में नंबर 7 पर अक्षर पटेल होंगे जबकि नंबर 8 पर हर्षित राणा होंगे जो बैटिंग भी करते हैं। इसके बाद टीम में अन्य तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा होंगे जबकि स्पिनर के रूप में इस टीम में रवि बिश्नोई होंगे।
पहले टी20 मैच के लिए आयरलैंड के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन (आकाश चोपड़ा द्वारा चुनी गई)
अभिषेक शर्म, संजू सैमसन, इशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, रवि बिश्नोई।
Womens T20 World Cup: भारत पर वर्ल्ड कप से बाहर होने का खतरा, सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए ये है गणित
भारत ने भले ही चौथे लीग मैच में बांग्लादेश को हरा दिया हो और 6 अंक के साथ ग्रुप ए की अंकतालिका में दूसरे नंबर पर हो, लेकिन इस टीम पर अभी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने का गणित अब कुछ ऐसा है। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
