भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज के बाद 5 मैचों की टी20आई सीरीज खेली जाएगी जिसकी शुरुआत 6 अक्टूबर से होगी। वनडे सीरीज में भारत को 2-1 से जीत मिली थी, लेकिन इस सीरीज में वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों का प्रदर्शन दिल जीतने वाला रहा खास तौर पर इस टीम के बल्लेबाजों ने कमाल का खेल दिखाया। अब टी20 सीरीज में मेहमान टीम मेजबान टीम को कड़ी टक्कर दे सकती है ऐसे में भारत की सबसे बेहतरीन प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है इसका चयन पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने किया।

वैभव को किया प्लेइंग इलेवन से बाहर

आकाश चोपड़ा ने पहले टी20 मुकाबले के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन का चयन स्टार स्पोर्ट्स पर किया। उन्होंने कहा कि मैं अपनी टीम में ओपनर के रूप में अभिषेक और संजू को रखूंगा। हालांकि वैभव वहीं हैं, लेकिन मेरे लिए ओपनर यही दोनों होंगे। वैभव को एशियन गेम्स 2026 की प्लेइंग इलेवन में संजू और अभिषेक के साथ रखा गया था, लेकिन वो कुछ खास नहीं कर पाए थे।वहीं संजू का बल्ला भी नहीं चला था ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले मैच में शायद वैभव की फॉर्म को देखते हुए आकाश ने उन्हें टीम से बाहर रखा। हालांकि संजू भी लय में नहीं हैं, लेकिन आकाश ने उन्हें फिर भी मौका दिया।

आकाश ने तीसरे नंबर पर इशान किशन, चौथे स्थान पर कप्तान श्रेयस अय्यर को रखा जबकि तिलक वर्मा को 5वें स्थान पर जगह दी। उन्होंने छठे स्थान पर शिवम दुबे को जगह दी और कहा कि चुकी हार्दिक पंड्या उपलब्ध नहीं हैं ऐसे में मेरी टीम में नितीश कुार रेड्डी होंगे जबकि निचले क्रम पर अक्षर पटेल भी टीम में होंगे जिनकी वजह से बैटिंग में और गहराई आएगी। उन्होंने कहा मैं कुलदीप यादव को खेलते हुए देखना चाहूंगा जबकि तेज गेंदबाज के रूप में उन्होंने अर्शदीप सिंह को टीम में जगह दी। हालांकि दूसरे तेज गेंदबाज को लेकर वो संशय में दिखे और कहा कि प्रिंस यादव और मयंक अग्रवाल में से किसी एक को मैं शामिल करना चाहूंगा।

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, इशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव/मयंक अग्रवाल।

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन (विकेट कीपर), संजू सैमसन (विकेट कीपर), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर।

शुभमन गिल नंबर 1, रोहित रहे कोहली से आगे; वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय

वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल पहले नंबर पर रहे जबकि रोहित शर्मा, विराट कोहली से आगे रहे। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)