भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच रविवार को खेला जाएगा। भारत ने इस सीरीज का पहला मैच गंवा दिया था और अब भारत के पास इस सीरीज को बराबर करने का मौका है। आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच में भारत का प्रदर्शन स्तरीय नहीं रहा था और टीम के ज्यादातर बैटर फेल रहे थे तो वहीं प्रसिद्ध कृष्णा ने जमकर रन लुटाए थे तो वहीं वाशिंगटन सुंदर टीम टीम पर बोझ की तरह ही लगे।

वैभव को नहीं मिली प्लेइंग इलेवन में जगह

आयरलैंड से पहले मैच में मिली हार के बाद क्या भारत को अपनी प्लेइंग इलेवन में दूसरे मैच के लिए किसी तरह का बदलाव करना चाहिए या नहीं इसके बारे में पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बताया। आकाश ने कहा कि भारत की शीर्ष बल्लेबाजी क्रम में मैं किसी तरह का बदलाव नहीं करूंगा और इस मैच में भी मैं वैभव सूर्यवंशी को अपनी प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दूंगा। उन्होंने कहा कि प्रसिद्ध कृष्णा आईपीएल में गुजरात के लिए अच्छा प्रदर्शन करते हैं, लेकिन टी20 इंटरनेशनल मैच में उनका प्रदर्शन वैसा नहीं हो पाता।

आकाश चोपड़ा ने कहा कि प्रसिद्ध की जगह दूसरे मैच में प्रिंस यादव को प्लेइंग इलेवन में जगह दी जा सकती है। वहीं उन्होंने वाशिंगटन सुंदर को भी प्लेइंग 11 से बाहर निकालने की वकालत की और उनकी जगह रवि बिश्नोई को टीम में शामिल किया। उन्होंने कहा कि इस कांबिनेशन के साथ भी भारत के पास हर्षित राणा तक बल्लेबाजी है। आकाश ने अपनी टीम में हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव के रूप में तीन तेज गेंदबाज जबकि स्पिनर के रूप में टीम में रवि बिश्नोई को शामिल किया।

दूसरे टी20 मैच के लिए आकाश चोपड़ा द्वारा चुनी हुई भारत की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, इशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।

Womens T20WC Points Table: न्यूजीलैंड-इंग्लैंड मैच के बाद अंकतालिका, टॉप-5 बैटर-बॉलर; स्मृति शीर्ष पांच से बाहर

Womens T20WC 2026 Points Table: इंग्लैंड की टीम ने न्यूजीलैंड को 9 विकेट से हरा दिया और ग्रुप बी की अंकतालिका में टॉप पर बनी रही। ग्रुप ए की अंकतालिका में इस मैच से कोई बदलाव नहीं आया। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)