भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 6 अक्टूबर 2026 से होगा। पहला मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11 पर एक बार फिर से चर्चा होने लगी है। एशियन गेम्स में वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा ने पारी की शुरुआत की थी और संजू सैमसन नंबर 3 पर खेले थे। इशान किशन को मध्यक्रम में पांचवें स्थान पर खेलते देखा गया था। अब भारत में सीरीज है तो उस लिहाज से पूर्व क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11 बताई है।

चेतेश्वर पुजारा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे के लिए भारतीय प्लेइंग 11 में वैभव सूर्यवंशी को जगह नहीं दी है। उन्होंने नंबर 3 पर वापस इशान किशन को लाने की बात कही है। वहीं नंबर 4 पर कप्तान श्रेयस अय्यर और नंबर 5 पर उपकप्तान तिलक वर्मा को चुना है। इसके अलावा पुजारा की टीम में शिवम दुबे, अक्षर पटेल और नितीश कुमार रेड्डी भी शामिल हैं।

तीन स्पेशलिस्ट गेंदबाजों में चेतेश्वर पुजारा ने एक स्पिनर और दो पेसर चुने हैं। उन्होंने अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव को अपनी टीम में चुना है। वहीं अक्षर पटेल के साथ स्पिन की बागडोर संभालने के लिए पुजारा ने कुलदीप यादव को जगह दी है। हाल ही में वनडे सीरीज में 7 विकेट लेकर कुलदीप नंबर 1 गेंदबाज रहे थे।

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 के लिए चेतेश्वर पुजारा ने चुनी यह प्लेइंग 11

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, इशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।

वेस्टइंडीज सीरीज के लिए भारत का टी20 स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर।

भारत के खिलाफ सीरीज के लिए वेस्टइंडीज का टी20 स्क्वाड

शाय होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, शिमरोन हेटमायर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोटी, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड, शमर स्प्रिंगर, आमिर जंगू।

टीम इंडिया का अगला मैच कब? रोहित शर्मा-विराट कोहली एक महीने तक रहेंगे इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर

भारतीय क्रिकेट टीम अब एशियन गेम्स और वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के बाद पांच मैचों की टी20 सीरीज वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगी। वहीं भारतीय टीम के दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली अब सीधे न्यूजीलैंड दौरे पर दिखेंगे। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर