आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से ठीक पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने साफ तौर पर कहा कि वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका मिलना चाहिए और उन्हें प्लेइंग 11 का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। वहीं उन्होंने ये भी साफ किया कि वैभव को संजू सैमसन या फिर अभिषेक शर्मा में से किसके साथ ओपनिंग करनी चाहिए और इन तीनों में से किसे तीसरे नंबर पर खेलना चाहिए।

वैभव-संजू को करना चाहिए ओपनर

कैफ का मानना है कि संजू सैमसन को ओपनर के तौर पर खेलना जारी रखना चाहिए और वैभव को उनके साथ ओपनिंग करनी चाहिए जबकि अभिषेक शर्मा को नंबर 3 पर भेजा जा सकता है क्योंकि उन्हें पहले ही काफी मौके मिल चुके हैं और सेलेक्टर्स को अब उनसे आगे बढ़कर सोचना चाहिए। कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि मेरा कहना है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद हम सूर्यकुमार यादव से आगे बढ़ गए। आईसीसी चैंपियंस कप जीतने के बाद हम रोहित शर्मा से आगे बढ़ गए। अब, सेलेक्टर्स को यह देखना होगा कि भविष्य में कौन हमें लंबे समय तक सेवा दे सकता है।

कैफ ने आगे कहा कि अभिषेक शर्मा से बेहतर खिलाड़ी कौन मिल रहा है। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को पहले ही मौके मिल चुके हैं और अब आगे देखने का समय है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर का कहना है कि इस समय वैभव सूर्यवंशी से बेहतर कोई नहीं खेल रहा है। वह आईपीएल 2026 के ऑरेंज कैप विनर हैं और शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने पहले ही कई रिकॉर्ड बनाए और तोड़े हैं और भविष्य में भी कई रिकॉर्ड बनाएंगे।

कैफ का मानना है कि मुझे लगता है कि चूंकि आपने एक क्राइटेरिया तय किया है इसलिए आपको वैभव सूर्यवंशी को खिलाना होगा। इसके लिए आपको अभिषेक शर्मा को नंबर 3 पर खिलाना होगा। आप वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन के साथ ओपनिंग करेंगे। अभिषेक शर्मा को नंबर 3 पर आना होगा। इसके अलावा कोई और विकल्प नहीं है क्योंकि इस भारतीय टीम में बहुत सारे बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं।

Womens T20 World Cup: भारत पर वर्ल्ड कप से बाहर होने का खतरा, सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए ये है गणित

भारत ने भले ही चौथे लीग मैच में बांग्लादेश को हरा दिया हो और 6 अंक के साथ ग्रुप ए की अंकतालिका में दूसरे नंबर पर हो, लेकिन इस टीम पर अभी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने का गणित अब कुछ ऐसा है। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)