इंडिया ए, अफगानिस्तान ए और श्रीलंका ए के बीच 9 जून से श्रीलंका में वनडे त्रिकोणीय श्रंखला खेली जाएगी। इस सीरीज के लिए इंडिया ए का स्क्वाड घोषित पहले ही घोषित हो चुका था। अब श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के स्क्वाड भी सामने आ चुके हैं। इस सीरीज के लिए ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क ने अपने एक्स हैंडल पर तीनों टीमों के स्क्वाड शेयर किए हैं। 15 साल के भारतीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के सामने इस सीरीज में वनडे की चुनौती होगी।

तिलक वर्मा करेंगे इंडिया ए की कप्तानी

भारत की ए टीम की कप्तानी इस त्रिकोणीय श्रंखला में तिलक वर्मा करते नजर आएंगे। हालांकि, उपकप्तान के नाम पर संशय बना हुआ है। रियान पराग पहले उपकप्तान थे लेकिन फिर बाद में उनके इंजरी के कारण बाहर होने की वजह से ऋतुराज गायकवाड़ को यह जिम्मेदारी सौंपी गई। अब खबरें हैं कि ऋतुराज गायकवाड़ को विराट कोहली की जगह अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम से बुलावा आ सकता है। ऐसे में खबरें हैं कि रजत पाटीदार को इंडिया ए में बतौर उपकप्तान शामिल किया जा सकता है।

त्रिकोणीय श्रंखला के लिए इंडिया ए का स्क्वाड

तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, ऋतुराज गायकवाड़/रजत पाटीदार (उप-कप्तान), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कम्बोज, अरशद खान, अनुकूल रॉय।

त्रिकोणीय श्रंखला के लिए श्रीलंका ए का स्क्वाड

सहन अरचछिगे (कप्तान), निरोशम डिकवेल्ला (उपकप्तान/विकेटकीपर), अविष्का फर्नान्डो, नुवानिदु फर्नान्डो, एस. समराविक्रमा (विकेटकीपर), अहान विक्रमासिंघे, चमिका करुणारत्ने, वनुजा सहान, विजयकांत वियशकांत, मोहम्मद शिराज, दुलज समुदिता, विशेन हलम्बगे, रविंदु फर्नान्डो, चमिका गुनासेकरा, गरुका संकेत, कुगदास मथुलन।

त्रिकोणीय श्रंखला के लिए अफगानिस्तान ए का स्क्वाड

इमरान मीर (कप्तान), नूर रहमान (विकेटकीपर), मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), हसन ईसाखिल, खालिद तानिवाल, इजाज अहमदजई, बहीर शाह महबूब, फैसल खान शिनोजादा, फरमनुल्लाह सफी, शम्स उर रहमान, खलील गुरबाज, जाहिर खान पकतीन, फरीदून दाऊदजई, मोहम्मद इब्राहिम, अब्दु्ल्लाह अहमदजई।

भारत-श्रीलंका-अफगानिस्तान त्रिकोणीय सीरीज का शेड्यूल

क्रमांकदिनदिनांकमैच
1मंगलवार09-जून-26भारत ‘ए’ बनाम श्रीलंका ‘ए’
2गुरुवार11-जून-26भारत ‘ए’ बनाम अफगानिस्तान ‘ए’
3शनिवार13-जून-26अफगानिस्तान ‘ए’ बनाम श्रीलंका ‘ए’
4सोमवार15-जून-26भारत ‘ए’ बनाम श्रीलंका ‘ए’
5बुधवार17-जून-26भारत ‘ए’ बनाम अफगानिस्तान ‘ए’
6शुक्रवार19-जून-26अफगानिस्तान ‘ए’ बनाम श्रीलंका ‘ए’
7रविवार21-जून-26फाइनल मैच

विराट कोहली की जगह ले सकते हैं ऋतुराज गायकवाड़, रजत पाटीदार को मिल सकती है उपकप्तानी

13 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए विराट कोहली के रिप्लेसमेंट पर बड़ा अपडेट सामने आया है। इसके अलावा रजत पाटीदार को लेकर भी खबरें हैं कि वह ट्राई सीरीज में उपकप्तानी संभालते नजर आ सकते हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर