इशान किशन ने दूसरे टी20 मैच में भारत के लिए 81 रन का पारी खेली और टीम की जीत में सबसे बड़ी भूमिका निभाई। इशान को उनकी इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। यही नहीं इशान इस पारी के बाद भारत-जिम्बाब्वे टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी को पीछे छोड़ते हुए पहले नंबर पर आ गए। इशान इस सीरीज में 100 रन का आंकड़ा पार करने वाले पहले बैटर भी बने।

इशान ने वैभव को पीछे छोड़ा

इशान किशन ने दूसरे मैच में 81 रन की पारी खेली और अब उनके पहले 2 मैचों में 116 रन हो गए और उनका स्ट्राइक रेट 170.58 का रहा। वहीं वैभव दूसरे मैच में नहीं चल पाए और सिर्फ 20 रन के स्कोर पर आउट हो गए। वैभव ने इस सीरीज में अब तक खेले 2 मैचों में 70 रन बनाए हैं। इस मैच के बाद वैभव दूसरे स्थान पर आ गए जबकि पहले मैच के बाद वो पहले स्थान पर थे। इस लिस्ट में अब तीसरे नंबर पर टी20 टीम के उप-कप्तान तिलक वर्मा आ गए।

तिलक वर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में शानदार पारी खेली और 3 छक्के और 5 चौकों के साथ 29 गेंदों पर नाबाद 60 रन की पारी खेली। इस पारी के दम पर अब उनके 2 मैचों में कुल 66 रन हो गए जबकि भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं जिन्होंने 2 मैचों में 53 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा टॉप-10 की लिस्ट से बाहर हैं जिन्होंने 2 मैचों में सिर्फ 16 रन बनाए हैं।

भारत-जिम्बाब्वे दूसरे मैच के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बैटर्स

प्लेयरसालमैचपारीनाबादरनबेस्ट स्कोरऔसतगेंदस्ट्राइक रेट100500चौकेछक्के
इशान किशन2026-2026220116815868170.58010124
वैभव सूर्यवंशी2026-20262207050352825001075
तिलक वर्मा2026-20262226660*34194.1101063
श्रेयस अय्यर2026-20262215328*5344120.4500070
तदिवानाशे मारुमनी2026-20262215127*5139130.7600032
रयान बर्ल2026-20262204626235386.7900031
वेस्ली मधेवेरे2026-2026220413920.537110.8100031
ब्रायन बेनेट2026-20262203232162016000133
ब्रैड इवांस2026-202622019199.512158.3300112
डायोन मायर्स2026-2026220181292378.2600030

यशस्वी-राहुल ओपनर, बुमराह-जडेजा IN, नीतिश-सुंदर OUT; श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों के लिए संभावित भारतीय टीम

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान अगले कुछ दिनों में किया जाएगा। इस टीम में बुमराह-जडेजा की वापसी हो सकती है जबकि नीतिश-सुंदर चोटिल होने की वजह से शायद टीम का हिस्सा नहीं बन पाएं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)