वैभव सूर्यवंशी ने 21 जून रविवार को श्रीलंका ए के खिलाफ वनडे ट्राई सीरीज के फाइनल में इतिहास रच दिया। वैभव ने 29 गेंद पर 94 रन की तूफानी पारी खेली और इस पारी में 11 गेंद पर अर्धशतक लगाते हुए इतिहास रच दिया। उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया और लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज पचासा ठोकने की उपलब्धि हासिल की। वैभव अब दुनियाभर में लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने के मामले में नंबर 1 बल्लेबाज हैं।

वहीं भारत के ही सरफराज खान भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं। उनके अलावा पाकिस्तान के सलमान बट भी इस लिस्ट में शामिल हैं। ट्राई सीरीज के पहले चार मैचों में बल्ला खामोश रहने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने फाइनल में श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर क्लास लगा दी। उन्होंने 29 गेंद पर 94 रन की पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 8 छक्के शामिल थे। इसी के साथ उन्होंने ट्राई सीरीज में 5 मैचों में 211 रन अपने नाम दर्ज कर लिए।

वैभव ने तोड़ा 21 साल पुराना रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने लिस्ट ए में सबसे तेज 11 गेंद पर अर्धशतक लगाते हुए 21 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है। उन्होंने 2005 में श्रीलंकाई खिलाड़ी कौशल्या वीरारत्ने द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड को ध्वस्त किया। वीरारत्ने ने बांग्लादेश ए के खिलाफ श्रीलंका ए के लिए खेलते हुए 12 गेंद पर 2005 में अर्धशतक ठोका था। अब 21 साल बाद वैभव सूर्यवंशी (जो उस वक्त पैदा भी नहीं हुए थे) उन्होंने यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

लिस्ट ए (50 ओवर वनडे मैच) में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज

क्रमगेंदेंखिलाड़ीमैचवर्ष
111वैभव सूर्यवंशीभारत A vs श्रीलंका A2026
212कौशल्या वीरारत्नेश्रीलंका A vs बांग्लादेश A2005
315एलन होलिओकसरे vs हैम्पशायर1994
415सलमान बटWAPDA vs रावलपिंडी रैम्स2008
515परवेज हुसैन इमोनढाका डोमिनेटर्स vs चटगांव चैलेंजर्स2025
615सरफराज खानमुंबई vs रेस्ट ऑफ इंडिया2025
716एबी डिविलियर्ससाउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज2015
816मैथ्यू फोर्डवेस्टइंडीज बनाम आयरलैंड2025
917सनथ जयसूर्याश्रीलंका बनाम पाकिस्तान 1996
1017कुशल परेराश्रीलंका बनाम पाकिस्तान2015

105 गेंद, 211 रन, 11 छक्के, 29 चौके: वैभव सूर्यवंशी ने पास किया वनडे का टेस्ट, ट्राई सीरीज में ऐसा रहा प्रदर्शन

वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका में हुई वनडे ट्राई सीरीज में 50 ओवर के क्रिकेट का टेस्ट बखूबी पास कर लिया है। उन्होंने सीरीज के पांच मैचों में 211 रन ठोक तबाही मचा दी है। फाइनल में 29 गेंद पर 94 रन की पारी से उन्होंने धमाल मचा दिया। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर