आईपीएल 2026 के तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं। इस दौरान 29 मैच अभी तक खेले जा चुके हैं। पंजाब किंग्स की टीम एक भी मैच नहीं हारी है और अंकतालिका में टॉप पर बनी हुई है। रनों के लिहाज से हेनरिक क्लासेन अभी तक नंबर 1 और गेंदबाजी में अंशुल कम्बोज टॉप पर हैं। अब अगर इस सीजन अभी तक सबसे ज्यादा बाउंड्री (चौके+छक्कों) की बात करें तो 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी विराट कोहली से भी आगे नंबर 1 पर काबिज हैं।

वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्या, रजत पाटीदार जैसे युवा नाम इस लिस्ट में भारत के मजबूत टी20 भविष्य को दर्शाते हैं। इसके अलावा स्ट्राइक रेट की बात करें तो प्रियांश आर्या वैभव सूर्यवंशी से भी इस मामले में आगे हैं। सबसे ज्यादा छक्के अभी तक रजत पाटीदार ने लगाए हैं तो वैभव और प्रियांश इस मामले में संयुक्त रूप से नंबर 2 पर हैं। आइए एक-एक करके सभी आंकड़ों पर नजर डालते हैं:-

IPL 2026 में सबसे ज्यादा बाउंड्री (4s+6s) लगाने वाले बल्लेबाज (29 मैचों तक)

खिलाड़ीकुल बाउंड्री चौके (4s)छक्के (6s)
वैभव सूर्यवंशी442420
विराट कोहली36288
कूपर कोनोली352114
यशस्वी जायसवाल352312
रजत पाटीदार341222
प्रियांश आर्या341420

IPL 2026 में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाज (कम से कम 150 रन बनाने वाले खिलाड़ी)

खिलाड़ीमैचपारीरनस्ट्राइक रेट
प्रियांश आर्या55211248.23
वैभव सूर्यवंशी66246236.53
अभिषेक शर्मा66188229.26
रजत पाटीदार66230212.96
टिम डेविड66173203.52

पहले 29 मैचों के बाद कौन कितना मजबूत?

आईपीएल 2026 के पहले तीन हफ्ते में 29 मैचों के बाद पंजाब किंग्स की टीम सबसे मजबूत नजर आ रही है। वहीं आरसीबी, दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटंस भी किसी से कम नहीं हैं। मुंबई इंडियंस के लिए अभी तक यह सीजन सबसे खराब रहा है और टीम 5 में से चार मैच हारकर अंतिम स्थान पर है। केकेआर ने राजस्थान को हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की और एक मैच बारिश के कारण धुला तो उसके 3 अंक हैं। सीएसके ने लगातार तीन हार के बाद दो मैच जीते थे लेकिन हैदराबाद के खिलाफ हार के बाद फिर टीम की मुश्किलें बढ़ गईं। इस प्रकार से यह है अभी तक इस सीजन का संक्षिप्त विश्लेषण।

राजस्थान रॉयल्स की हार के बाद फूट-फूट कर रोये वैभव सूर्यवंशी, KKR के साथी ने संभाला; देखें Viral Video

आईपीएल 2026 में पहले चार मैच जीतने के बाद अब राजस्थान रॉयल्स लगातार दो मैच हार गई। केकेआर के खिलाफ टीम की हार के बाद वैभव सूर्यवंशी अकेले बैठकर फूट-फूट कर रोते दिखे। उनका यह वीडियो जमकर वायरल है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर