आईपीएल 2026 में संजू सैमसन के बाद तिलक वर्मा शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने। उन्होंने सोमवार (20 अप्रैल 2026) को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 45 गेंद पर 101 रन की नाबाद पारी खेली। यह तिलक का आईपीएल में पहला शतक है। उनके लिए यह सीजन अभी तक फ्लाप साबित हो रहा था और मुंबई भी हार रही थी। जैसे ही तिलक का बल्ला चला तो मुंबई ने भी 99 रन से गुजरात को मात दी।

इस शतक के साथ सबसे तेज शतक लगाने के मामले में तिलक वर्मा अब इशान किशन और मयंक अग्रवाल की बराबरी करते हुए, संयुक्त रूप से पांचवें सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बने। अगर भारत के लिए आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाजों की बात करें तो 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी इस लिस्ट में नंबर 1 पर काबिज हैं।

वहीं अभिषेक शर्मा और प्रियांश आर्या भी लिस्ट में टॉप 5 का हिस्सा हैं। इसके अलावा विराट कोहली, वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गज भारतीय बल्लेबाजों के नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। जबकि ओवरऑल पूरी दुनियाभर के हिसाब से तिलक का यह शतक संयुक्त रूप से 10वां सबसे तेज आईपीएल शतक था।

IPL में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज

खिलाड़ीगेंदबनामसाल
वैभव सूर्यवंशी35गुजरात टाइटंस2025
युसुफ पठान37मुंबई इंडियंस2010
प्रियांश आर्या39चेन्नई सुपर किंग्स2025
अभिषेक शर्मा40पंजाब किंग्स2025
मयंक अग्रवाल45राजस्थान रॉयल्स2020
इशान किशन45राजस्थान रॉयल्स2025
तिलक वर्मा45गुजरात टाइटंस2026
मुरली विजय46राजस्थान रॉयल्स2010
विराट कोहली47पंजाब किंग्स2016
वीरेंद्र सहवाग48डेक्कन चार्जर्स2011

इस लिस्ट में मौजूद टॉप 10 भारतीयों के अलावा पांच ऐसे भारतीय बल्लेबाज भी हैं जिन्होंने 49 गेंद पर आईपीएल में शतक जड़ा है। रिद्दिमान साहा, रजत पाटीदार, वेंकटेश अय्यर, सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल ने 49-49 गेंदों पर आईपीएल में शतक लगाया है।

IPL 2026: आयुष म्हात्रे पूरे टूर्नामेंट से बाहर, नहीं कम हो रहीं CSK की मुश्किलें; 3 बड़े खिलाड़ियों को गंवा चुकी फ्रेंचाइजी

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स को एक और बहुत बड़ा झटका लगा है। टीम के इन फॉर्म बल्लेबाज आयुष म्हात्रे अब पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में आयुष चोटिल हुए थे, अब उन्हें रिकवरी में 6 से 12 हफ्ते लगेंगे। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर