श्रीलंका में खेली गई ट्राई सीरीज में इंडिया ए की टीम तिलक वर्मा की कप्तानी में चैंपियन बनी। फाइनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी हीरो रहे जिन्होंने 29 गेंद पर 94 रन की पारी खेली। इस मैच से पहले सिर्फ 3 छक्के लगाने वाले वैभव के नाम फाइनल मैच के बाद टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के दर्ज हुए। आईपीएल 2026 में रिकॉर्ड 72 छक्के ठोकने वाले वैभव सूर्यवंशी टी20 के बाद वनडे में भी कमाल करते दिखे और ट्राई सीरीज में भी सिक्सर किंग बने।

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भी भारतीय खिलाड़ी सूर्यांश शेडगे का नाम रहा। इसके अलावा टॉप 10 की लिस्ट में भारत के प्रियांश आर्या, ऋतुराज गायकवाड़ भी शामिल रहे। जबकि फाइनल मुकाबले में 15 गेंद पर 39 रन की बेहतरीन पारी खेलने वाले अनुकूल रॉय लिस्ट में तीसरे स्थान पर नजर आए। कप्तान तिलक वर्मा इस लिस्ट में सिर्फ 2 छक्कों के साथ अंतिम स्थान पर शामिल हैं।

ये हैं ट्राई सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ीरनचौकेछक्केकुल बाउंड्री
वैभव सूर्यवंशी211291140
सूर्यांश शेडगे1476612
अनुकूल रॉय68459
अविष्का फर्नांडो28839443
ऋतुराज गायकवाड़27418422
हसन ईसाखिल16820424
प्रियांश आर्या13719423
फरमानुल्लाह सफी956410
सहन अरचचिगे13210313
तिलक वर्मा27519221

इस सीरीज में इंडिया ए की टीम का प्रदर्शन शुरुआत से खास नहीं था। टीम को पहले मैच में श्रीलंका ए के खिलाफ करीबी मुकाबले में 8 रन से जीत मिली थी। फिर अफगानिस्तान ए ने डीएलएस प्रणाली और फिर श्रीलंका ए ने सुपर ओवर में इंडिया ए को मात दी थी। उसके बाद अंतिम लीग मैच में इंडिया ए ने अफगानिस्तान के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बनाई। उसके बाद फाइनल में वैभव सूर्यवंशी के तूफान, तिलक वर्मा के 67 रन और फिर यश ठाकुर, विप्रज निगम और अनुकूल रॉय के ऑलराउंड प्रदर्शन से टीम को खिताबी जीत मिली

IND A vs SL A फाइनल मैच के बाद ट्राई सीरीज के टॉप 5 बल्लेबाज- गेंदबाज, वैभव सूर्यवंशी लिस्ट से बाहर

इंडिया ए ने वनडे ट्राई सीरीज के फाइनल में श्रीलंका ए को 66 रन से हराकर खिताब जीता। वैभव सूर्यवंशी फाइनल के प्लेयर ऑफ द मैच बने लेकिन वह सीरीज के टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट से बाहर रहे। जबकि टॉप 5 गेंदबाजों में दो भारतीयों ने जगह बनाई। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर