भारतीय टीम आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में हार के बाद अब जिम्बाब्वे के दौरे पर गई है। इस दौरे पर टीम इंडिया को श्रेयस अय्यर की कप्तानी में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। सीरीज का पहला मुकाबला 23 जुलाई को खेला जाएगा। इस सीरीज में पहली बार वैभव सूर्यवंशी बतौर प्रमुख ओपनर बनकर गए हैं। इंग्लैंड में वैभव का प्रदर्शन खास नहीं था लेकिन अब जिम्बाब्वे सीरीज में उनके पास मौका है अपनी जगह पक्की करने का।

जिम्बाब्वे दौरे पर वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर टी20 क्रिकेट का खास वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है। वह तीन मैचों की सीरीज में अगर 11 छक्के लगा देते हैं तो टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 150 छक्के पूरे करने वाले नंबर 1 बल्लेबाज बन जाएंगे। वैभव के नाम अभी तक 37 पारियों में 139 छक्के टी20 क्रिकेट में दर्ज हैं।

हालांकि, इस मामले में नंबर 1 पर काबिज खिलाड़ी ने 66 पारियों में यह कारनामा किया था। नंबर 1 पर नाम है यूएई के मोहम्मद वसीम का। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के एविन लुईस और तीसरे नंबर पर क्रिस गेल हैं। अगर वैभव ने यह कारनामा किया तो वह तीनों खिलाड़ियों को पीछे छोड़ नंबर 1 बन जाएंगे।

टी20 में सबसे तेज 150 छक्के

  • मोहम्मद वसीम (UAE): 66 पारी
  • एविन लुईस (WI): 70 पारी
  • क्रिस गेल (WI): 72 पारी

सूर्यकुमार यादव को भी पीछे छोड़ सकते हैं वैभव

वैभव सूर्यवंशी ने 37 पारियों में 139 छक्के टी20 क्रिकेट में अभी तक लगाए हैं। वह 11 छक्के और लगाते ही भारत समेत पूरी दुनिया में नंबर 1 बन जाएंगे। उनके नाम टी20 में सबसे तेज 150 छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज हो सकता है। भारत के लिए यह रिकॉर्ड 86 पारियों में सूर्यकुमार यादव ने बनाया था। यानी वैभव सूर्या को भी पीछे छोड़ सकते हैं।

वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में कैसा रहा था प्रदर्शन?

वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड सीरीज में तीन पारियों में 42 रन ही बनाए थे। उन्होंने 27 गेंद का सामना किया था जिसमें 5 छक्के और सिर्फ एक चौका उनके बल्ले से निकला था। उन्होंने तीन मैचों में 12 गेंद पर 14 रन, 5 गेंद पर 13 रन और 10 गेंद पर 15 रन बनाए थे। (क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर)

भारत और जिम्बाब्वे टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल

  • पहला टी20: 23 जून हरारे, 4.30 PM (IST)
  • दूसरा टी20: 25 जून हरारे, 4.30 PM (IST)
  • तीसरा टी20: 26 जून हरारे, 4.30 PM (IST)

जिम्बाब्वे सीरीज के लिए भारत का स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)।

अभिषेक नंबर-1, दूसरे पर गिल, ये है जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीयों की लिस्ट

भारतीय टीम इससे पहले जिम्बाब्वे दौरे पर 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद गई थी। अभिषेक शर्मा ने भारत के लिए इसी सीरीज में डेब्यू किया था। शुभमन गिल कप्तान थे। उस सीरीज में यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ भी खेले थे। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर