दलीप ट्रॉफी 2026 के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले हो चुके हैं। पहले मैच में ईस्ट जोन ने सेंट्रल जोन को मात देते हुए सेमीफाइनल में एंट्री की। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में साउथ जोन ने नॉर्थ जोन को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। इन दोनों मैचों के बाद मौजूदा टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वैभव सूर्यवंशी नंबर 1 पर नहीं हैं, बल्कि उनसे आगे इस लिस्ट में भारतीय गेंदबाज अंशुल कम्बोज हैं।

15 वर्षीय बल्लेबाज ने अब तक 2 मैच खेलते हुए तीन पारियों में 9 छक्के लगाए हैं। वहीं अंशुल कम्बोज के नाम 2 मैचों की 4 पारियों में 10 छक्के दर्ज हैं। हालांकि, रनों के मामले में वैभव सूर्यवंशी टॉप 5 बल्लेबाजों में चौथे स्थान पर हैं और अंशुल काफी पीछे हैं। इशान किशन इस लिस्ट के टॉप 10 से बाहर हैं।

वैभव ने इस टूर्नामेंट में अब तक 2 मैच खेलते हुए 3 पारियों में 140 रन बनाए हैं जिसमें 12 चौके और 9 छक्के शामिल हैं। उनका स्ट्राइक रेट 107.69 और औसत 46.67 का रहा है। अगर टॉप 10 की इस लिस्ट पर नजर डालें तो शाहबाज अहमद तीसरे व अब्दुल समद चौथे स्थान पर मौजूद हैं। जबकि सबसे खास बात यह है कि अर्शदीप इस लिस्ट में इशान किशन से भी ऊपर हैं। इशान किशन ने सिर्फ एक छक्का 3 पारियों में लगाया और वह 15वें पायदान पर हैं।

दलीप ट्रॉफी 2026 सेमीफाइनल के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज

बल्लेबाजमैचपारीरनछक्के
अंशुल कम्बोज2412010
वैभव सूर्यवंशी231409
शाहबाज अहमद111674
अब्दुल समद24664
अर्शदीप सिंह24383
आयुष बडोनी241342
मुशीर खान121272
निशांत सिंधु24992
कन्हैया वाधवान24792
फेइरोइजाम जोटिन1252

नॉर्थ जोन को हरा साउथ जोन फाइनल में; तिलक के अर्धशतक से वैभव छूटे पीछे, दूसरे सेमीफाइनल के बाद टॉप-5 बैटर-बॉलर

दलीप ट्रॉफी 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में साउथ जोन ने नॉर्थ जोन को 7 विकेट से हरा दिया और फाइनल में पहुंच गई। साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली और वैभव सूर्यवंशी से आगे निकल गए। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर