इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के लीग स्टेज का अंत हो चुका है। 70 मुकाबलों के बाद भी 15 वर्षीय बल्लेबाज इस सीजन के बाउंड्री किंग बने हुए हैं। उनके नाम इस सीजन अभी तक सबसे ज्यादा बाउंड्री (चौके+छक्के) दर्ज हैं। वैभव लीग स्टेज के बाद तक 53 छक्के और 50 चौके समेत 103 बाउंड्री लगा चुके हैं। जबकि सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर और टी20 इंटरनेशनल के नंबर 1 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं।

इशान किशन का नाम भी इस लिस्ट के टॉप 10 में है लेकिन वह टॉप 5 से बाहर हैं। वैभव एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने इस सीजन अभी तक 100 बाउंड्रीज का आंकड़ा पार किया है। साई सुदर्शन और अभिषेक शर्मा ही दो ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने 90 बाउंड्री का आंकड़ा पार किया है। इस लिस्ट के टॉप 10 में 9 भारतीय शामिल हैं। मिचेल मार्श एकमात्र विदेशी खिलाड़ी इस लिस्ट का हिस्सा हैं।

IPL 2026 में लीग स्टेज के बाद सबसे ज्यादा बाउंड्री (6s+4s) लगाने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ीमैचपारीरनचौके (4s)छक्के (6s)कुल बाउंड्री (4s+6s)
वैभव सूर्यवंशी14145835053103
अभिषेक शर्मा1414563504393
साई सुदर्शन1414638622991
मिचेल मार्श1313563513687
केएल राहुल1414593563187
शुभमन गिल1313616573087
इशान किशन1414569572986
विराट कोहली1414557592180
प्रभसिमरन सिंह1413510552378
संजू सैमसन1414477532477

ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस रोचक

ऑरेंज कैप की रेस काफी रोचक हो चुकी है। टॉप पर 638 रनों के साथ साई सुदर्शन तैनात हैं। उनको चुनौती मिल रही है अपने ही टीम के साथी ओपनर और कप्तान शुभमन गिल से जो 616 रन बना चुके हैं। इसके अलावा तीसरे नंबर पर हैं हेनरिक क्लासेन जिनके नाम 606 रन दर्ज हैं। वैभव सूर्यवंशी 583 रन के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

अगर पर्पल कैप की रेस की बात करें तो आरसीबी के गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार 24 विकेट के साथ टॉप पर हैं। वहीं कगिसो रबाडा भी 24 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं जोफ्रा आर्चर जो 21 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। सीएसके के अंशुल कम्बोज के भी 21 विकेट हैं। राशिद खान और इसान मलिंगा के नाम 19-19 विकेट दर्ज हैं।

रैना नंबर 1, विराट से आगे रोहित; IPL प्लेऑफ में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 बल्लेबाजों की लिस्ट

आईपीएल इतिहास में 2008 से 2025 तक प्लेऑफ में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो सुरेश रैना नंबर 1 पर हैं। वहीं विराट कोहली इस मामले में रोहित शर्मा से पीछे हैं। यहां देखें आईपीएल प्लेऑफ में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट:-