आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंद पर 97 रन की तूफानी पारी खेली और 12 छक्के लगाकर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। इस पारी में वैभव ने अपने ही एक रिकॉर्ड की बराबरी भी की। वह आईपीएल मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। उनके अलावा इस लिस्ट में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, मुरली विजय, श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल जैसे खिलाड़ी भी मौजूद हैं।

वैभव ने इसी सीजन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ही जयपुर के मैदान पर शतकीय पारी खेली थी और 12 छक्के लगाकर यह रिकॉर्ड बनाया था। अब एलिमिनेटर मुकाबले में भी 97 रन की पारी खेलते हुए वैभव ने 12 छक्के लगाए और उसी रिकॉर्ड की बराबरी की। वहीं अभिषेक शर्मा संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।

IPL पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय

खिलाड़ीकितने रन की पारीबनामछक्केसाल
वैभव सूर्यवंशी103SRH122026
वैभव सूर्यवंशी97SRH122026
मुरली विजय127RR112010
वैभव सूर्यवंशी101GT112025
संजू सैमसन92RCB102018
श्रेयस अय्यर93KKR102018
शुभमन गिल129MI102023
अभिषेक शर्मा141PBKS102025
अभिषेक शर्मा135DC102026
वैभव सूर्यवंशी93LSG102026
युवराज सिंह 68Delhi Daredevils 92014
ऋषभ पंत97Gujarat Lion92017

वैभव जैसा कोई नहीं…

वैभव सूर्यवंशी का नाम इस लिस्ट में चार बार शामिल है। क्योंकि वह एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं जो आईपीएल में चार पारियों में 10 या उससे ज्याद छक्के लगा चुके हैं। उनके बाद अभिषेक शर्मा का नाम है जिन्होंने दो बार यह कारनामा किया है। वैभव ने पिछले सीजन ही डेब्यू किया था। तब से अभी तक एक साल में ही उन्होंने अपना कद काफी ऊंचा कर लिया है। इसलिए क्रिकेट जगत में इन दिनों हर कोई यह कह रहा है कि वैभव जैसा कोई नहीं।

छक्कों के बाद वैभव सूर्यवंशी की नजर अब बाउंड्री के महारिकॉर्ड पर; खतरे में बटलर और कोहली की जगह

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के 15 मैचों में 65 छक्कों के साथ ही क्रिस गेल का महारिकॉर्ड तोड़ा है। अब उनके निशाने पर है एक सीजन में सबसे ज्यादा बाउंड्री का महारिकॉर्ड। वह इस सीजन अभी तक 55 चौके और 65 छक्कों के साथ 120 बाउंड्री लगा चुके हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर