श्रीलंका में जारी वनडे ट्राई सीरीज के फाइनल में इंडिया ए ने जगह बना ली है। इस सीरीज में पहले चार मैचों के बाद अगर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज की बात करें तो वैभव सूर्यवंशी इस मामले में नंबर 1 पर नहीं हैं। आईपीएल 2026 में रिकॉर्ड 72 छक्के लगाने वाले वैभव मौजूदा ट्राई सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले संयुक्त रूप से दूसरे खिलाड़ी हैं।

इस मामले में नंबर 1 खिलाड़ी की बात करें तो पंजाब किंग्स के युवा खिलाड़ी और इंडिया ए को पिछले मैच में मुसीबत में संभालने वाले सूर्यांश शेडगे नंबर 1 पर हैं। जी हां सूर्यांश ने अभी तक इस ट्राई सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। जबकि वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्या और ऋतुराज गायकवाड़ संयुक्त रूप से नंबर 3 पर हैं।

श्रीलंका ए के अविष्का फर्नान्डो ने भी इन तीनों भारतीय खिलाड़ियों के बराबर छक्के लगाए हैं। वहीं मौजूदा ट्राई सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर तीन खिलाड़ी हैं। इसमें से दो अफगानिस्तान ए के प्लेयर हैं और एक खिलाड़ी श्रीलंका ए का है।

ये हैं ट्राई सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ीमैचरनचौके छक्के
सूर्यांश शेडगे414566
ऋतुराज गायकवाड़4234163
अविष्का फर्नान्डो3175263
वैभव सूर्यवंशी4117193
प्रियांश आर्या398133
इमरान मीर3128122
सहन अरचचिगे38262
खालिद तानिवाल33722
तिलक वर्मा4208151
बाहिर शाह3152151
निरोशन डिकवेल्ला3133211

फाइनल में पहुंची इंडिया ए

इंडिया ए की टीम ने पिछले दो मैचों में लगातार हार के बाद अफगानिस्तान ए को चौथे मैच में 101 रन से मात दी है। इस जीत के बाद भारतीय टीम अंकतालिका में टॉप पर पहुंची और फाइनल में भी पहुंच गई है। अब दूसरे स्थान के लिए अफगानिस्तान ए और श्रीलंका ए के बीच भिड़ंत होगी। 21 जून को इस त्रिकोणीय श्रंखला का फाइनल मैच खेला जाएगा। (पढ़ें पूरी खबर)

इशान नंबर 1, शुभमन ने तोड़ा रोहित और सहवाग का रिकॉर्ड; ODI में सबसे तेज 150 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे इंटरनेशनल में कप्तान शुभमन गिल ने 154 रन की पारी खेली। वह भारत के लिए सबसे तेज 150 रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बने। इशान किशन इस मामले में नंबर 1 पर हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर