इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर ने द हंड्रेड 2026 के 21वें लीग मैच में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स की वेल्श फायर पर शानदार जीत के दौरान टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया। ओल्ड ट्रैफर्ड में पावर-हिटिंग का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान कीरोन पोलार्ड के लंबे समय से चले आ रहे रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

इंग्लैंड के इस बेहतरीन बल्लेबाज ने नाबाद अर्धशतक (51 रन) लगाकर इस उपलब्धि का शानदार जश्न मनाया और मैच के बाद इंटरव्यू में एक बड़ी भविष्यवाणी भी की। जोस बटलर ने भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का समर्थन करते हुए कहा कि एक दिन वह उनसे आगे निकल जाएंगे और टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बनेंगे। बटलर ने इसके लिए भारत के तूफानी टी20 बैटर अभिषेक शर्मा का नाम नहीं लिया।

वैभव तोड़ेंगे सबसे ज्यादा टी20 रन का रिकॉर्ड

इतिहास रचने के बाद स्काई स्पोर्ट्स पर जोस बटलर से टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बनने के बारे में पूछा गया। इंग्लैंड के इस स्टार खिलाड़ी ने माना कि उन्हें इस उपलब्धि पर गर्व है, लेकिन साथ ही उन्होंने इस बात पर भी गौर किया कि साल की शुरुआत में रन बनाने के लिए संघर्ष करने के बाद पिछले कुछ महीनों में उनकी किस्मत कितनी तेजी से बदली है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट कितनी तेजी से बदल सकता है और यह मजेदार है। एक दिन आप टॉप पर होते हैं तो दूसरे दिन नीचे। कुछ महीने पहले मैं अपनी फॉर्म के लिए संघर्ष कर रहा था और फिर खासकर पिछले कुछ हफ्तों में मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं अपनी जिंदगी की सबसे अच्छी बैटिंग कर रहा हूँ।

बटलर ने आगे कहा कि इसमें बहुत मजा आया और आपके पास बस दो ही विकल्प होते हैं। या तो आप हार मान लें या फिर आगे बढ़ते रहने और अपनी फॉर्म वापस पाने की हिम्मत जुटाएं। तो मैंने इन्हीं चीजों पर ध्यान दिया है और मुझमें वापस उस मुकाम पर पहुंचने की हिम्मत और लगन थी और मैंने वही किया। यह सोचना वाकई बहुत अच्छा लगता है कि आपने सबसे ज्यादा टी20 रन बनाए हैं। कोई न कोई एक दिन इसे जरूर तोड़ेगा और शायद उसका नाम वैभव सूर्यवंशी होगा। लेकिन हां मेरे लिए यह गर्व का पल है। मुझे बैटिंग पसंद है साथ ही मुझे यह समझने और उसमें सुधार करने की कोशिश करना अच्छा लगता है। हार मान लेना या यह कह देना कि मैंने अपनी लय खो दी है या ऐसा ही कुछ बहुत आसान है, लेकिन मुझे क्रीज पर डटे रहने और रन बनाने का एहसास बहुत पसंद है।

T20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बैटर्स

14833 रन- जोस बटलर
14803 रन- कीरोन पोलार्ड
14562 रन- क्रिस गेल
14449 रन- एलेक्स हेल्स
14284 रन- डेविड वॉर्नर
14218 रन- विराट कोहली
13777 रन- जेम्स विंस
13571 रन- शोएब मलिक
12654 रन- क्विंटन डिकॉक
12531 रन- रोहित शर्मा

वैभव-अभिमन्यु ओपनर, इशान नंबर 5, विराट को भी मौका; दलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट जोन के संभावित टॉप-7 बैटर

वैभव सूर्यवंशी 23 अगस्त से एक्शन में नजर आएंगे और दलीप ट्रॉफी 2026-27 में ईस्ट जोन टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस सीजन में वो अपनी टीम के लिए ओपन करते नजर आएंगे और उनके ओपनिंग पार्टनर अभिमन्यु ईश्वरन हो सकते हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)