वैभव सूर्यवंशी ने करीब दो हफ्ते पहले तक लगातार आईपीएल में अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। उन्होंने एक सीजन में रिकॉर्ड 72 छक्के का कीर्तिमान भी खड़ा कर दिया। दिग्गज क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा। उसके बाद उनका टीम इंडिया में पहली बार चयन हुआ। वह वनडे ट्राई सीरीज के लिए इंडिया ए की टीम में चुने गए। मगर अब वनडे में वैभव का अंदाज बदल चुका है। उनका अवतार बदला हुआ नजर आ रहा है।

आईपीएल में वैभव ने कुल 327 गेंदों का सामना करते हुए 776 रन बनाए थे और 72 छक्के जड़े थे। आईपीएल में उनके छक्के लगाने का रेट देखें तो हर 4.5 गेंद पर वैभव छक्का लगाते थे। मगर ट्राई सीरीज की शुरुआत में सूर्यवंशी के आंकड़ों ने सभी को हैरान कर दिया है। पहले दो मैचों में वैभव के बल्ल से 34 गेंद में एक भी छक्का नहीं निकला है।

श्रीलंका ए के खिलाफ उन्होंने 12 गेंद पर 14 रन बनाए थे जिसमें सिर्फ तीन चौके शामिल थे। उसके बाद अफगानिस्तान ए के खिलाफ 22 गेंद पर उन्होंने 44 रन बनाए जिसमें एक भ छक्का नहीं था और 9 चौके शामिल थे। वैभव सूर्यवंशी मौजूदा ट्राई सीरीज में अपना हार्ड हिटिंग मोड अभी तक नहीं दिखा पाए हैं।

क्या यह है वैभव सूर्यवंशी का नया प्लान?

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में मैच दर मैच अपने प्रदर्शन और मैच्योरिटी में सुधार दिखाया था। उन्होंने एलमिनेटर में धुआंधार पारी खेली, फिर क्वालिफायर 2 में भी रन बनाए लेकिन सधी हुई पारी खेली। उन्होंने स्थिति के हिसाब से अपने खेल को बदलने की क्षमता आईपीएल में दिखाई थी। उसको देख ऐसा लग रहा है कि वैभव ने टी20 के बाद वनडे में अपनी नई प्लानिंग तैयार कर ली है।

वैभव का स्ट्राइक रेट देखें तो अफगानिस्तान ए के खिलाफ उन्होंने 200 के स्ट्राइक रेट से 44 रन बनाए थे। यानी यह नया अवतार वैभव के बदले हुए गियर और नई प्लानिंग का हिस्सा भी हो सकता है। वैभव सूर्यवंशी ने ट्राई सीरीज के 2 मैचों में 34 गेंद खेलते हुए 58 रन बनाए हैं जिसमें 12 चौके शामिल हैं। उनका स्ट्राइक रेट इस दौरान 170.58 का रहा है। कम से कम 50 रन बनाने वाले बल्लेबाजों में इस सीरीज में वैभव का स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा है।

ऋतुराज नंबर 1, तिलक दूसरे पर, वैभव टॉप 5 से बाहर; वनडे ट्राई सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 10 बल्लेबाज

श्रीलंका में जारी वनडे ट्राई सीरीज का दूसरा मुकाबला इंडिया ए और अफगानिस्तान ए के बीच हुआ। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी की शुरुआत अच्छी रही लेकिन वह 22 गेंद पर 44 रन बनाकर आउट हो गए। वह सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टॉप 5 से भी बाहर हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर