बेलफास्ट में शुक्रवार (26 जून) को भारत-आयरलैंड के बीच पहले टी20 में दर्शकों को निराशा हुई क्योंकि ‘बिहार के लाल’ वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू करने का मौका नहीं मिला। भारतीय टी20 टीम के नवनियुक्त कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उनसे टॉस के दौरान 15 साल के वैभव के डेब्यू के बारे में पूछा गया। श्रेयस ने कहा कि वैभव को इंतजार करना पड़ेगा।
IND vs IRE LIVE 1ST T20I Score: Watch Here
श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू के सवाल पर कहा, ‘दुर्भाग्यवश नहीं। वह एक जबरदस्त खिलाड़ी हैं, लेकिन हमारी टीम में जबरदस्त अनुभव है, जिन्होंने भारत के लिए पिछली कुछ सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है। हम अपने ज्यादातर क्रिकेटरों को सपोर्ट कर रहे हैं, जिन्होंने पूरे सीजन में बहुत बढ़िया प्रदर्शन किया है। मुझे लगता है कि जब समय आएगा तो उनको खेलने का मौका मिलेगा। लेकिन अभी हम तीन सीमर, एक ऑलराउंडर और दो स्पिनर के साथ उतरेंगे।’
टी20 वर्ल्ड कप के बाद पहला मैच
भारतीय टीम मार्च में लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में मैदान पर उतरी। सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाए जाने के बाद पहला मैच है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहला मैच है। उनकी लंबे समय बाद भारत की टी20 टीम में वापसी हुई है।
भारत की प्लेइंग XI
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।
आयरलैंड की प्लेइंग XI
टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर (विकेटकीपर/कप्तान), बेंजामिन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज, जय मूंद्रा, मैथ्यू होलार्ड।
तिलक-श्रेयस को कैफ की चेतावनी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज के ठीक पहले तिलक वर्मा और श्रेयस अय्यर को लेकर चेतावनी जारी की। उन्होंने कहा कि कोई भी टीम में अपनी जगह पक्की नहीं समझे। पूरी खबर पढ़ें।
