भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच 9 अक्टूबर यानी शुक्रवार को खेले जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम अपने विजयीक्रम को बनाए रखना चाहेगी जिससे कि उसे 2-0 की बढ़त मिल जाए तो वहीं वेस्टइंडीज की टीम की नजर वापसी पर टिकी होगी। वेस्टइंडीज की टीम में कई बेहतरीन खिलाड़ी हैं जो भारत को परेशान कर सकते हैं और ये टीम भारत को कड़ी टक्कर दे सकती है।
पुजारा ने दूसरे मैच के लिए चुनी संभावित प्लेइंग इलेवन
वेस्टइंडीज वापसी की कोशिश करेगी और अपनी पूरी जान झोंक देगी ऐसे में भारत को दूसरे मैच में किस प्लेइंग इलेवन का साथ उतरना चाहिए इसके बारे में पूर्व भारतीय खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा ने बताया। पुजारा ने जियो हॉट स्टार पर बात करते हुए कहा कि मैं दूसरे मैच में उसी बैटिंग काम्बिनेशन के साथ ही जाऊंगा। यानी संजू सैमसन और अभिषेक पारी की शुरुआत करेंगे और इशान किशन तीसरे नंबर पर होंगे। श्रेयस नंबर 4 जबकि मैच की स्थिति के हिसाब से आप तिलक वर्मा, नमन धीर और शिवम दुबे को नंबर 5,6,7 पर बल्लेबाजी करवा सकते हैं जबकि अक्षर पटेल 8वें स्थान पर होंगे। कुलदीप, अर्शदीप भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे तो 10 खिलाड़ी तय हो गए।
पुजारा ने आगे कहा कि दूसरे मैच की प्लेइंग इलेवन में शायद एक बदलाव देखने को मिल सकता है कि मयंक यादव और प्रिंस यादव में से किसे चुना जाए। टी20 सीरीज शुरू होने से पहले प्रिंस यादव मेरी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे, लेकिन भारत ने मयंक यादव को मौका दिया और इसलिए आप उन्हें एक और मौका देना चाहेंगे। आप बार-बार प्लेइंग इलेवन नहीं बदलते और एक मैच के बाद किसी खिलाड़ी को बाहर नहीं किया जा सकता। इसलिए मैं मयंक यादव के साथ ही बना रहूंगा।
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी दूसरे टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, इशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, नमनधीर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव।
श्रेयस अय्यर की टॉप-5 में एंट्री, रोहित शर्मा नंबर 1; T20I में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले शीर्ष पांच भारतीय कप्तान
श्रेयस अय्यर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 102 रन की पारी खेली और वो बतौर भारतीय कप्तान टी20आई में शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बने। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
