वैभव सूर्यवंशी की किस्मत का पहिया 19 अप्रैल 2025 के बाद से चल पड़ा था। यह तारीख थी 14 वर्षीय बल्लेबाज के आईपीएल डेब्यू की। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में इस खिलाड़ी ने डेब्यू किया था और छक्के से ही शार्दुल ठाकुर के खिलाफ अपना खाता खोला था। 20 गेंद पर 34 रन की पारी में 2 चौके व 3 छक्के लगाकर वैभव ने पूत के पांव पालने में दिखा दिए थे। उसके बाद से 13 आईपीएल मैचों में यह खिलाड़ी 44 छक्के लगा चुका है। इस मामले में उनके डेब्यू के बाद उनसे आगे कोई नहीं है।
यानी जबसे वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू किया है उन्होंने ही सर्वाधिक छक्के इस टूर्नामेंट में लगाए हैं। या आम तौर पर कहें तो 19 अप्रैल 2025 (वैभव के डेब्यू की डेट) के बाद से आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के वैभव ने ही लगाए हैं। अब यह खिलाड़ी 15 साल का हो चुका है और आईपीएल 2026 में और परिपक्व और खतरनाक नजर आ रहा है। उन्होंने इस सीजन जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, जोश हेजलवुड, सुनील नरेन जैसे सभी धाकड़ गेंदबाजों की धुनाई की है। अब 32वें मैच में उनका सामना मोहम्मद शमी से होने जा रहा है।
वैभव के डेब्यू के बाद IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
- वैभव सूर्यवंशी: 44 छक्के
- अभिषेक शर्मा: 35 छक्के
- प्रभसिमरन सिंह: 34 छक्के
- श्रेयस अय्यर: 33 छक्के
- सूर्यकुमार यादव: 29 छक्के
IPL 2026 में कैसा रहा वैभव का प्रदर्शन?
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के पहले 6 मैचों की 6 पारियों में 246 रन बनाए हैं। इसमें उनके दो अर्धशतक भी शामिल हैं। इस दौरान उनका औसत 41 का रहा है और स्ट्राइक रेट 236.54 का है। उन्होंने इस दौरान 24 चौके और 20 छक्के लगाए हैं। पहले 31 मैचों के बाद वैभव सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पांचवें स्थान पर भी हैं।
जिसकी कप्तानी में सचिन तेंदुलकर ने किया था डेब्यू, अब उसने ही की वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में लाने की मांग
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अभी तक 6 मैचों की 6 पारियों में 246 रन बनाए हैं। उनके प्रदर्शन को देखते हुए अब पूर्व सेलेक्टर श्रीकांत ने भी उन्हें जल्द ही टीम इंडिया में लाने की मांग की है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
