आईपीएल 2026 में पहले चार मैचों में ही एक से बढ़कर एक धाकड़ इंटरनेशनल गेंदबाजों की पिटाई करने के बाद अब ऐसी संभावना हैं कि वैभव सूर्यवंशी का जल्द ही टीम इंडिया में डेब्यू हो सकता है। इंडियन एक्सप्रेस की एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार आयरलैंड दौरे पर वैभव का चयन हो सकता है। अब सवाल यह है कि टीम इंडिया के पास पहले से ही ओपनर्स की भरमार है। अगर वैभव टीम में आते हैं तो किसकी जगह जाएगी?
किन 3 खिलाड़ियों पर खतरा?
टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के पास तीन ओपनर्स मौजूद थे। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा पारी की शुरुआत कर रहे थे, तो इशान किशन नंबर 3 पर खेलते थे। जब आउट ऑफ फॉर्म संजू टीम से बाहर थे तो इशान और अभिषेक को भी ओपनिंग करते देखा गया। यानी अब वैभव आएंगे तो कम से कम किसी एक की तो जगह जा ही सकती है। इसका खतरा तो तीनों पर मंडरा रहा है, लेकिन सबसे ज्यादा खतरे की तलवार लटक रही है अभिषेक शर्मा के ऊपर।
1- अभिषेक शर्मा
अभिषेक शर्मा आईसीसी रैंकिंग में नंबर 1 बल्लेबाज जरूर हैं, लेकिन उनका हालिया प्रदर्शन उनके परफॉर्मेंस पर सवाल खड़े कर रहा है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी पहले तीन मैच में डक पर आउट होने वाले अभिषेक पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ 141 रन ही बना पाए थे। वहीं आईपीएल में भी पहले पांच मैचों में से दो बार वह डक पर आउट हो चुके हैं। साल 2026 में कुल 7 बार अभिषेक टी20 क्रिकेट में खाता ही नहीं खोल पाए। जबकि वैभव के परफॉर्मेंस का ग्राफ पिछले साल से इस साल तक लगातार बढ़ा ही है। ऐसे में अभिषेक को लेकर अब क्रिकेट पंडित और फैंस भी विचलित हैं। कई लोग तो अभिषेक की जगह सूर्यवंशी को मौका देने की मांग भी कर चुके हैं।
2- संजू सैमसन
संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जो प्रदर्शन किया वो निश्चित ही काबिल-ए-तारीफ था। उन्होंने आईपीएल 2026 में भी पहले तीन मैचों में फ्लाप होने के बाद शतक जड़ा। वह आईसीसी द्वारा मार्च के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ भी चुने गए। ऐसे में संजू की जगह पर खतरा तो नहीं है, लेकिन अगर संजू के परफॉर्मेंस में स्थिरता नहीं रहती है और वह आईपीएल 2026 में आने वाले मैचों में फ्लाप होते हैं, तो उनकी जगह भी जा सकती है।
संजू सैमसन के करियर ग्राफ की बात करें तो उनकी स्थिरता सबसे बड़ी समस्या रही है। अब वह अपने गोल्डन फेज को जारी रखते हैं कब तब, यह बड़ा सवाल होगा? अगर संजू का ग्राफ गिरा और आयरलैंड दौरे के लिए युवा टीम (बी टीम) चुनी गई तो सूर्यवंशी और अभिषेक की जोड़ी भी ओपनिंग करते हुए दिख सकती है।
3- इशान किशन
आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान बनाए गए इशान किशन का बल्ला तो आग उगल रहा है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी उन्होंने जलवा बिखेरा था। लेकिन अगर बात एक युवा ओपनर को टीम में लाने की हो रही है, तो खतरा सबसे पहले टॉप ऑर्डर के खिलाड़ियों पर ही मंडराता है। इसलिए अभिषेक और संजू के साथ अब इशान किशन के ऊपर भी लगातार अच्छा परफॉर्मेंस करने का दबाव है।
क्योंकि अगर अभिषेक और संजू का फॉर्म शानदार रहता है तो दोनों को बाहर करना आसान नहीं होगा। ऐसे में इशान को भी लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा। क्योंकि अगर यह तीनों खिलाड़ी शानदार परफॉर्मेंस देते हैं तो यह देखने वाली बात होगी कि वैभव को टीम में सेट कहां किया जाएगा। इशान किशन मौजूदा आईपीएल 2026 में भी पांच मैचों में 213 रन बना चुके हैं। टी20 वर्ल्ड कप में भी वह संजू के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय थे।
टीम मैनेजमेंट बना रहा भविष्य की रणनीति?
अगर पीटीआई की रिपोर्ट की मानें तो टीम मैनेजमेंट अब सूर्यकुमार यादव के भी लगातार खराब फॉर्म को लेकर चिंता में है। ऐसे में रिपोर्ट के मुताबिक यह जानकारी सामने आई कि इंग्लैंड दौरे तक उनको देखा जा रहा है। अगर सूर्या का प्रदर्शन नहीं सुधरा तो नया कप्तान भी टीम को मिल सकता है। ऐसे में एशियन गेम्स और जिम्बाब्वे सीरीज में संजू, अभिषेक, इशान के साथ वैभव भी टीम का हिस्सा हो सकते हैं।
इस स्थिति में वैभव को ओपनिंग में सेट करने के लिए अभिषेक को नंबर 3 पर भी आजमाया जा सकता है। अभिषेक करियर की शुरुआत में नंबर 3 पर टी20 में टीम इंडिया के लिए खेले हैं। अगर अभिषेक नहीं तो संजू सैमसन भी नंबर 3 पर जा सकते हैं। क्योंकि अभिषेक-वैभव की जोड़ी भी टी20 क्रिकेट में विध्वंसक साबित हो सकती है। फिलहाल यह भविष्य की बातें हैं, अब देखना होगा कि वैभव कब टीम में आते हैं और आगे क्या बदलाव होते हैं।
‘‘ऐसा नहीं वैभव खराब फील्डर हैं’’: कप्तान रियान पराग के फैसले से नाखुश वैभव सूर्यवंशी, राजस्थान के कोच का खुलासा
आईपीएल 2026 की पहली चार पारियों से ही वैभव सूर्यवंशी ने धूम मचा दी थी। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जब वह खाता नहीं खोल पाए तो एक खास बात भी सामने आई है। कोच के मुताबिक 15 वर्षीय खिलाड़ी कप्तान और टीम मैनेजमेंट के एक फैसले से नाखुश हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
