वैभव सूर्यवंशी ने जब से आईपीएल 2025 में कदम रखा था, उसके बाद से हर समय क्रिकेट फील्ड पर चर्चा सिर्फ इस युवा बल्लेबाज की ही है। साल 2025 में सबसे ज्यादा गूगल सर्च किए जाने वाला यह भारतीय क्रिकेटर साल 2026 में और ज्यादा बुलंदियों पर चढ़ता नजर आ रहा है। अब वह दिन भी नजदीक है जब वैभव को भारतीय क्रिकेट टीम में देखा जाएगा। मगर साल 2026 के रिकैप की बात करें तो वैभव ने हर बड़े मौके पर अपने बल्ले का लोहा मनवाया है।

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में 776 रन बनाकर तो सुर्खियां बटोरी ही हैं, लेकिन साल की शुरुआत में अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में भी यह खिलाड़ी अव्वल था। सेमीफाइनल में अर्धशतकीय पारी और फिर फाइनल में 175 रन बनाकर वैभव ने कमाल कर दिया था। उसके बाद आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर और क्वालिफायर 2 में भी वैभव ने 90-90 रन से ज्यादा की पारियां खेली थीं। अब इंडिया ए के लिए वनडे ट्राई सीरीज के फाइनल में वैभव का बल्ला बोला है।

साल 2026 में नॉकआउट मास्टर बने वैभव!

साल 2026 में वैभव ने सभी फॉर्मेट और सभी टूर्नामेंट मिलाकर कुल पांच नॉकआउट मुकाबले खेले हैं और पांचों मौकों पर कमाल किया है। खास बात यह है कि इन पांचों मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 50 से नीचे रन नहीं बनाए हैं। बल्कि तीन में वह शतक के करीब 90 पार पहुंचे और एक मैच में विशाल शतक भी जड़ा। इस तरह साल 2026 में अब तक वैभव ने पांच नॉकआउट मैचों में 218 गेंद खेलते हुए 530 रन बनाए हैं।

कब-कब नॉकआउट में चला वैभव का बल्ला?

टूर्नामेंटमैचबनामरनगेंदचौकेछक्केनतीजा
अंडर 19 विश्व कप 2026सेमीफाइनलअफगानिस्तान683394इंडिया U19 की 7 विकेट से जीत
अंडर 19 विश्व कप 2026फाइनलइंग्लैंड175801515इंडिया U19 की 100 रन से जीत
IPL 2026एलिमिनेटरसनराइजर्स हैदराबाद9729512राजस्थान की 47 रन से जीत
IPL 2026क्वालिफायर 2गुजरात टाइटंस964787गुजरात की 7 विकेट से जीत
वनडे ट्राई सीरीजफाइनलश्रीलंका ए9429108इंडिया ए 66 रन से जीती

यह आंकड़े बता रहे हैं कि साल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने खुद को नॉकआउट मुकाबलों का मास्टर के तौर पर साबित किया है। यह बता रहा है कि जहां-जहां दांव बड़े हुए हैं, वहां वैभव खड़े हुए हैं और उनका बल्ला बोला है। यही कारण है कि भारतीय चयनकर्ताओं ने कहा था कि इस 15 साल के बच्चे ने उन्हें सेलेक्शन के लिए मजबूर कर दिया। वैभव को आगामी आयरलैंड, इंग्लैंड दौरे समेत एशियाई खेलों (सभी टी20 सीरीज) के स्क्वाड में चुना गया है। यानी जल्द ही 15 साल का यह खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए डेब्यू करते हुए इतिहास रच सकता है।

वैभव सूर्यवंशी नंबर 1, सरफराज खान भी लिस्ट में शामिल; ये हैं लिस्ट ए में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज

वैभव सूर्यवंशी ने ट्राई सीरीज के फाइनल में श्रीलंका ए के खिलाफ 11 गेंद पर पचासा ठोका और 29 गेंद पर 94 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने इसी के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया और 15 साल की उम्र में 21 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर