वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल 118 दिन की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ पिछले महीने इंटरनेशनल डेब्यू किया था। मगर एक सवाल जो खड़ा हुआ वह यह था कि आयरलैंड दौरे पर उन्हें क्यों नहीं डेब्यू मिला और सीधे इंग्लैंड के खतरनाक अटैक के सामने उन्हें डेब्यू मिला। परिणामस्वरूप वह फ्लाप भी रहे थे। इसी पर अब टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने साथ ही भारतीय टीम मैनेजमेंट पर अपना गुस्सा भी निकाला है।
मोहम्मद कैफ का कहना साफ है कि आप उन्हें आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू करवा सकते थे, जिससे वह इंग्लैंड में अधिक आत्मविश्वास के साथ उतरते। बल्कि उनके सफर को कठिन बनाया गया और आयरलैंड दौरे पर सिर्फ पानी पिलाने के लिए बोला गया। आपको बता दें कि वैभव ने इंग्लैंड में अपनी पहली तीन टी20 इंटरनेशनल पारियों में 14, 13 और 15 रन बनाए थे। उसके बाद जिम्बाब्वे में उनका बल्ला चला और वह प्लेयर ऑफ द सीरीज भी बने। इस पर कैफ ने विस्तार से अपनी राय बताई है।
क्या बोले मोहम्मद कैफ?
भारत के लिए 13 टेस्ट और 125 वनडे इंटरनेशनल खेलने वाले मोहम्मद कैफ ने कहा,”वैभव एक एक्स फैक्टर वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपनी खुद की एक पहचान बनाई है। उन्होंने सिर्फ एक या दो मैचों में नहीं परफॉर्म किया। बल्कि लगातार अच्छा प्रदर्शन करके ऑरेंज कैप भी जीती। उन्हें आयरलैंड में खेलना चाहिए था। इससे उनका प्रेशर कम होता और वह इंग्लैंड में पहुंचकर अच्छा परफॉर्म कर सकते थे। उनके पीछे उनके अच्छे फॉर्म का आत्मविश्वास था। लेकिन आपने उन्हें बोला कि पहले पानी पिलाओ। वह स्पेशल खिलाड़ी हैं और उन्हें स्पेशल ट्रीटमेंट मिलना चाहिए। सीधे आयरलैंड में उनको खिलाना चाहिए था।”
वैभव के सफर को कठिन बनाया गया…
इसके अलावा कैफ ने पहले तीन मैचों के बाद वैभव सूर्यवंशी को बाहर करने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा,”वह नहीं परफॉर्म कर पाए इंग्लैंड में और आपने उन्हें बाहर कर दिया। सूर्यवंशी आर्चर के खिलाफ खेल रहे थे। वह भारत में अब तक नहीं खेले हैं, लेकिन मुझे भरोसा है कि वह वहां ढेर सारे रन बनाएंगे। उनका सफर थोड़ा कठिन है लेकिन इसे आसान बनाया जा सकता है। इसे कठिन बनाया गया। वह स्पेशल टैलेंट हैं और आपको उन्हें बाहर नहीं करना चाहिए थे। आपने देखा जिम्बाब्वे में उनका प्रदर्शन वह प्लेयर ऑफ द सीरीज बने।”
वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल क्रिकेट में आगाज अच्छा नहीं था मगर उन्होंने जिम्बाब्वे दौरे पर जाकर अपनी क्षमता दिखा दी। उन्होंने पहली तीन पारियों में 42 रन के बाद जिम्बाब्वे में तीन पारियों में 151 रन बनाए। तीसरे मुकाबले में उन्होंने 49 गेंद पर 81 रन की पारी खेली। वैभव ने पूरी सीरीज के तीन मैचों में 50.33 की औसत से 151 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द सीरीज भी बने।
‘अगर मैं अच्छा नहीं खेल रहा तो बाहर कर दो’: रोहित शर्मा पर पूर्व क्रिकेटर का बयान, कहा- दो बार खुद से फैसला लिया अब नहीं…
रोहित शर्मा के भविष्य पर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं। लॉर्ड्स में 138 रन की पारी खेलकर हिटमैन ने अपने आलोचकों की बोलती भी बंद कर दी थी। अब इसी मुद्दे पर पूर्व क्रिकेटर ने कहा है कि रोहित ने गेंद मैनेजमेंट के पाले में डाल दी है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
