वैभव सूर्यवंशी ने पिछले एक साल में जिस तरह का प्रदर्शन किया है, और आईपीएल 2026 में उनकी बल्लेबाजी को देखते हुए हर कोई टीम इंडिया में उनके डेब्यू की बात कर रहा है। हालांकि, टी20 क्रिकेट की बात अलग है लेकिन टेस्ट क्रिकेट के लिए अभी उन्हें कई सलाह भी मिल रही हैं। एक सलाह अब टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी 15 वर्षीय वैभव के लिए दी है।

सौरव गांगुली के मुताबिक वैभव सूर्यवंशी टी20 क्रिकेट के लिए तैयार हैं। उनका मानना है कि चयनकर्ताओं को उन्हें टी20 में तुरंत लाना चाहिए और देर नहीं करनी चाहिए। जबकि टेस्ट क्रिकेट के लिए दादा का मानना है कि अभी वैभव तैयार नहीं हैं। उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए विस्तार से बयान दिया।

वैभव सूर्यवंशी के लिए दादा की अहम राय

सौरव गांगुली से जब सवाल हुआ कि, क्या वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में शामिल करने का यह सही समय है? इस पर जवाब देते हुए दादा ने कहा,”टी20 में उन्हें तुरंत शामिल करना चाहिए लेकिन टेस्ट क्रिकेट में नहीं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में जगह बनाने के लिए अभी वैभव को और रन बनाने होंगे। मौजूदा समय में वह काफी प्रतिभाशाली लग रहे हैं। 15 साल की उम्र में एक लड़के को दुनिया के किसी भी खिलाड़ी के खिलाफ इस तरह बल्लेबाजी करते देखना बेहतरीन बात है। वह भारत का भविष्य हैं।”

आकिब नबी को नहीं चुनने पर भी बोले गांगुली

सौरव गांगुली ने कहा कि, नबी (आकिब) को स्क्वाड में (अफगानिस्तान सीरीज के लिए) होना चाहिए था। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन किया था, लेकिन प्रिंस यादव भी टैलेंटेड हैं और तेज भी हैं। मुझे लगता है कि सेलेक्टर्स ने अच्छा काम किया और प्रिंस को जगह मिली। क्योंकि अगर आपके पास पेस होता है तो उसे फर्स्ट क्लास में नहीं रखते हैं। मुझे लगता है कि दोनों को चुनना चाहिए था।

वैभव सूर्यवंशी लगा चुके हैं तिहरा शतक, केविन पीटरसन को बताई 335 रन की पारी वाली जानकारी; देखें VIDEO

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 के बीच लगातार अपनी बल्लेबाजी के लिए चर्चा में हैं। उन्होंने इसी बीच केविन पीटरसन के साथ अपनी 335 रन की एक पारी की बात भी बताई है। उन्होंने 50 ओवर पूरे बैटिंग करते हुए तिहरा शतक जड़ा था। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर