आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला लगातार आग उगल रहा है। अभी तक 4 मैचों में वह 200 रन बना चुके हैं। उनका औसत तकरीबन 50 और स्ट्राइक रेट करीब 266 का है। इस 15 वर्षीय खिलाड़ी ने सुर्खियां इस कदर बटोरना शुरू कर दी हैं कि, उनकी हर एक चीज पर अब सभी की नजरें टिकी है। अगर वैभव की इस सीजन एक मैच की कमाई पर नजर डालें तो उनकी उम्र के हिसाब से यह काफी मोटी कमाई है।
कितनी है वैभव के एक मैच में खेलने की कीमत?
वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2025 से पहले ऑक्शन में 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा था। वहीं बीसीसीआई ने साल 2025 में जो नियम लागू किया था, उस मुताबिक प्लेइंग 11 और इम्पैक्ट प्लेयर समेत सभी 12 खिलाड़ियों को 7.50 लाख रुपये सैलरी मिलती है। इस लिहाज से वैभव को अपने पूरे सीजन के कॉन्ट्रैक्ट प्राइस के अलावा हर मैच की सैलरी समेत तकरीबन 15.35 लाख रुपये मिल रहे हैं।
गौरतलब है कि आईपीएल सीजन के लीग राउंड में प्रत्येक टीम 14 मैच खेलेगी। अगर प्लेऑफ को अलग हटाकर वैभव के कॉन्ट्रैक्ट अमाउंट 1.10 करोड़ को 14 मैचों में बांटे तो 7.85 लाख रुपये उन्हें इस हिसाब से एक मैच में मिलते हैं। वहीं 7.50 लाख रुपये बीसीसीआई द्वारा प्रस्तावित सैलरी है। इस लिहाज से वैभव की एक मैच में खेलने की कीमत (लीग राउंड के हिसाब से) हुई 15.35 लाख रुपये।
आईपीएल 2026 में सबसे बड़े कॉन्ट्रैक्ट वाले खिलाड़ी
- ऋषभ पंत (LSG): 27 करोड़ रुपये
- श्रेयस अय्यर (PBKS): 26.75 करोड़ रुपये
- कैमरन ग्रीन (KKR): 25.20 करोड़ रुपये
- हेनरिक क्लासेन (SRH): 23 करोड़ रुपये
- विराट कोहली (RCB): 21 करोड़ रुपये
ऋषभ पंत और वैभव सूर्यवंशी की प्रति मैच कमाई का अंतर
हालांकि, सीजन के सबसे महंगे प्लेयर से इसकी तुलना करें तो ऋषभ पंत की एक मैच की जितनी कमाई है, शायद वह अमाउंट वैभव को पूरे सीजन 14 मैच (लीग राउंड) खेलने के बाद मिलेगा। (नोट: अगर राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में गई तो यह कमाई बढ़ेगी)। क्योंकि अगर वैभव सभी 14 लीग मैच खेले तो उनकी कुल कमाई तकरीबन 2.14 करोड़ रुपये होगी।
जबकि सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत की बात करें तो उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। साथ ही प्रति मैच उनको बीसीसीआई के नियम के मुताबिक 7.50 लाख रुपये भी मिल रहे हैं। इस लिहाज से पंत की एक मैच में ही कमाई का औसत है 2 करोड़ से ज्यादा रुपये। यानी अगर वह सभी 14 लीग मैच खेले तो कुल कमाई करेंगे करीब 28 करोड़ से ज्यादा। यानी उनकी और वैभव की कमाई में जमीन-आसमान का अंतर है।
वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल में जलवा
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अभी तक जलवा बिखेरा है। उन्होंने 4 मैचों की चार पारियों में 200 रन ठोक दिए हैं। वैभव ने 50 के औसत और 266.67 के स्ट्राइक रेट से अभी तक रन बनाए हैं। उन्होंने 18 चौके और 18 छक्के लगाए हैं। उन्होंने इस सीजन अभी तक चार पारियों में दो फिफ्टी लगाई हैं और दोनों बार उन्होंने 15-15 गेंद पर अर्धशतक ठोके हैं। वैभव ने पिछले सीजन भी 7 मैचों में 252 रन बनाए थे जिसमें एक शतक भी शामिल था।
“बड़े बॉलर्स को जानबूझकर टारगेट करता”: वैभव सूर्यवंशी पर भारतीय दिग्गज का बड़ा बयान; विराट कोहली ने भी दिया स्पेशल गिफ्ट
वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 के पहले चार मैचों में 200 रन बना चुके हैं। उनकी धुआंधार बैटिंग और खासतौर से दिग्गज गेंदबाजों का चौके-छक्कों से स्वागत चर्चा का विषय है। आरसीबी के खिलाफ उन्होंने 26 गेंद पर 78 रन ठोके और विराट कोहली ने उन्हें स्पेशल गिफ्ट भी दिया। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
