जिस पल का इंतजार पूरे देश को था वो घड़ी आ गई और वैभव सूर्यवंशी को आखिरकार इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिल गया। वैभव को इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मैच में डेब्यू करने का मौका मिला और उन्हें डेब्यू कैप भारतीय टी20 टीम के उप-कप्तान तिलक वर्मा ने सौंपी। अब वैभव भारत की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के पुरुष खिलाड़ी बन गए और सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड टूट गया।
वैभव ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल डेब्यू 15 साल 99 दिन की उम्र में हुआ और वो भारत की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले पुरुष खिलाड़ी बन गए। वैभव ने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने भारत के लिए 16 साल 205 दिन की उम्र में साल 1889 में पाकिस्तान के खिलाफ डेब्यू किया था। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पीयूष चावला हैं जिन्होंने साल 2006 में 17 साल 75 दिन की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ ही डेब्यू किया था। वैभव ने अपने डेब्यू मैच में 10 गेंदों पर 2 छक्कों की मदद से 14 रन की पारी खेली और आउट हुए।
भारत के लिए सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले टॉप-6 खिलाड़ी
15 साल 99 दिन- वैभव सूर्यवंशी बनाम इंग्लैंड, 2026
16 साल 205 दिन- सचिन तेंदुलकर बनाम पाकिस्तान, 1989
17 साल 75 दिन- पीयूष चावला बनाम इंग्लैंड, 2006
17 साल 118 दिन- एल शिवरामकृष्णन बनाम वेस्टइंडीज, 1983
17 साल 152 दिन- पार्थिव पटेल बनाम इंग्लैंड, 2002
17 साल 193 दिन- मनिंदर सिंह बनाम पाकिस्तान, 1982
भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में डेब्यू करने वाले सबसे युवा पुरुष खिलाड़ी
टी20 – वैभव सूर्यवंशी (15 साल 99 दिन)
टेस्ट – सचिन तेंदुलकर (16 साल 205 दिन)
वनडे – सचिन तेंदुलकर (16 साल 238 दिन)
दूसरे टी20 के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हर्षित राणा, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।
बुमराह नंबर 1, लारा समेत 3 बैटर दूसरे स्थान पर; टेस्ट क्रिकेट में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-4 बैटर
जसप्रीत बुमराह ने साल 2022 में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 35 रन बना डाला था और वो टेस्ट क्रिकेट में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
