भारतीय क्रिकेट टीम ने वनडे सीरीज में अफगानिस्तान को 3-0 से मात दे दी है। अब बारी है श्रेयस अय्यर की कप्तानी की जहां पहली बार टीम इंडिया उनके नेतृत्व में उतरेगी। भारतीय टीम अब वनडे के बाद अगली टी20 सीरीज खेलेगी। यह सीरीज आयरलैंड दौरे पर होगी। इस सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड पहले ही आ चुका है और पहली बार 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को चुना गया है।

अब वैभव का इंटरनेशनल डेब्यू भी हो सकता है। भारतीय टीम अपना अगला इंटरनेशनल मैच आयरलैंड में खेलेगी। यह टी20 इंटरनेशनल मुकाबला होगा। भारतीय टीम इस दौरे के तुरंत बाद इंग्लैंड का दौरा करेगी, जहां पांच टी20 इंटरनेशनल और तीन वनडे इंटरनेशनल होंगे। यानी भारतीय टीम लगातार अब सात टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेलेगी।

भारत-आयरलैंड सीरीज का शेड्यूल?

  • पहला टी20: 26 जून 2026, बेलफास्ट, शाम 6 बजे (IST)
  • दूसरा टी20: 28 जून 2026, बेलफास्ट, शाम 6 बजे (IST)

आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।

आयरलैंड दौरे के बाद भारत के इंग्लैंड दौरे का कार्यक्रम

T20 सीरीज

  • पहला टी20: 1 जुलाई 2026, चेस्टर-ली-स्ट्रीट, रात 10 बजे (IST)
  • दूसरा टी20: 4 जुलाई 2026, मैनचेस्टर, शाम 7 बजे (IST)
  • तीसरा टी20: 7 जुलाई 2026, नॉटिंघम, रात 10 बजे (IST)
  • चौथा टी20: 9 जुलाई 2026, ब्रिस्टल, रात 10 बजे (IST)
  • पांचवां टी20: 11 जुलाई 2026, साउथैम्पटन, शाम 7 बजे (IST)

वनडे सीरीज

  • पहला वनडे: 14 जुलाई 2026, बर्मिंघम, दोपहर 3.30 बजे (IST)
  • दूसरा वनडे: 16 जुलाई 2026, कार्डिफ, शाम 5.30 बजे (IST)
  • तीसरा वनडे: 19 जुलाई 2026, लॉर्ड्स, दोपहर 3.30 बजे (IST)

इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

टी20 टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।

वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली (सब्जेक्ट टू फिटनेस), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़।

“मैं 50 ओवर बहुत खेल चुका हूं, लोगों को नहीं मालूम”: वैभव सूर्यवंशी का आलोचकों पर पलटवार

वैभव सूर्यवंशी ने वनडे ट्राई नेशन ए सीरीज के फाइनल में तहलका मचाने के बाद बड़ा बयान दिया है। पहले चार मैचों में उनका बल्ला खामोश रहा और कई सवाल भी उठे। अब वैभव ने आलोचकों पर पलटवार किया है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर