भारतीय टीम इंग्लैंड सीरीज के बाद तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे का दौरा करेगी। इस सीरीज का आगाज 23 जुलाई से होगा जिसके लिए बीसीसीआई द्वारा भारत के नए टी20 स्क्वाड का ऐलान किया गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि संजू सैमसन को इस सीरीज के लिए टीम से बाहर किया गया है। जबकि वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ही इस टीम में बतौर ओपनर शामिल हैं। यानी यह साफ है कि वैभव ही अभिषेक के साथ बतौर ओपनर सभी मैचों में नजर आएंगे।

साथ ही इस टीम में पहली बार अशोक शर्मा और यश ठाकुर का चयन हुआ है। मयंक यादव को भी इस टीम में जगह मिली है। अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा को भी इस टीम में जगह नहीं मिली है। प्रभसिमरन सिंह को बतौर सेकंड विकेटकीपर चुना गया है। साथ ही रिंकू सिंह की एक बार फिर से भारतीय टीम में वापसी हुई है। अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर भी भारत के इस टी20 स्क्वाड का हिस्सा नहीं हैं। हर्ष दुबे को इसमें जगह मिली है।

जिम्बाब्वे सीरीज के लिए भारत का टी20 स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)।

भारत और जिम्बाब्वे टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल

  • पहला टी20: 23 जून हरारे, 4.30 PM (IST)
  • दूसरा टी20: 25 जून हरारे, 4.30 PM (IST)
  • तीसरा टी20: 26 जून हरारे, 4.30 PM (IST)

आगामी जिम्बाब्वे सीरीज में कई ऐसे खिलाड़ी होंगे जो टी20 इंटरनेशनल और अपना इंटरनेशनल डेब्यू करते भी दिख सकते हैं। अशोक शर्मा, यश ठाकुर. प्रभसिमरन सिंह का पहली बार सीनियर टीम में चयन हुआ है।

“डेब्यू के बाद अब वैभव को आराम…”: सूर्यवंशी पर भारतीय दिग्गज का बड़ा बयान, कोच-कप्तान के लिए कही यह बात

भारतीय टीम के लिए दूसरे टी20 में इंग्लैंड दौरे पर डेब्यू करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रचा था। उनका डेब्यू खास नहीं था लेकिन फिर भी उनके समर्थन में भारत के पूर्व क्रिकेटर का बयान सामने आया है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर