भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज 26 जून से खेली जाएगी। आयरलैंड दौरे के बाद टीम इंडिया इंग्लैंड का भी दौरा करेगी और वहां भी पांच टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जाएंगे। इन दोनों दौरों के लिए भारतीय टीम का ऐलान जल्द होगा। इंडियन एक्सप्रेस की जानकारी के मुताबिक अब इन दोनों दौरों के लिए टीम का ऐलान 6 जून 2026 (शनिवार) को होगा।

वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया के टी20 स्क्वाड में एंट्री होगी या नहीं इस पर अटकलें लगाई जा रही हैं। आयरलैंड दौरे पर चर्चा थी कि वैभव की एंट्री पक्की है। वहीं किसकी जगह वैभव टीम में आएंगे यह देखने वाली बात होगी। क्योंकि आकाश चोपड़ा ने यह सवाल उठाया है कि क्या आप संजू और अभिषेक में से किसी को बाहर करेंगे? इसलिए अभी इस पर सस्पेंस है कि वैभव की एंट्री होगी या नहीं?

श्रेयस या संजू कौन बनेगा कप्तान?

श्रेयस अय्यर भारतीय टी20 टीम की कप्तानी की रेस में फिलहाल सबसे आगे हैं। संजू सैमसन का भी नाम चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक गौतम गंभीर ने संजू के नाम पर सहमति जताई थी। जबकि अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति इस बात से सहमत नहीं थी और उसने श्रेयस अय्यर का नाम आगे बढ़ाया है। अब संजू या श्रेयस कौन कप्तान बनेगा, इसका फैसला 6 जून को ही होगा। तिलक वर्मा के भी उपकप्तान बनने की चर्चा है।

टीम इंडिया के आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे की टी20 सीरीज का शेड्यूल

भारत बनाम आयरलैंड

  • पहला टी20: 26 जून 2026 (बेलफास्ट), शाम 7.30 बजे IST
  • दूसरा टी20: 28 जून 2026 (बेलफास्ट), शाम 7.30 बजे IST

भारत बनाम इंग्लैंड

  • पहला टी20: 1 जुलाई 2026, चेस्टर ली स्ट्रीट, रात 11 बजे IST
  • दूसरा टी20: 4 जुलाई 2026, मैनचेस्टर, शाम 7 बजे IST
  • तीसरा टी20: 7 जुलाई 2026, नॉटिंघम, रात 11 बजे IST
  • चौथा टी20: 9 जुलाई 2026, ब्रिस्टल, रात 11 बजे IST
  • पांचवां टी20: 11 जुलाई 2026, साउथैम्पटन, रात 11 बजे IST

‘वैभव के लिए आप किसी का हक नहीं मार सकते’: टीम इंडिया के चयन पर बवाल, दिग्गज ने दिया संजू-अभिषेक पर बयान

भारतीय टीम का चयन इस वक्त चर्चा का बड़ा मुद्दा है। एक तरफ विराट-रोहित की फिटनेस पर बवाल है। दूसरी तरफ टी20 से सूर्यकुमार यादव की छुट्टी और वैभव सूर्यवंशी की एंट्री का मुद्दा चर्चा का विषय है। इस पर भारतीय दिग्गज ने बड़ा बयान दिया और कहा कि वैभव के लिए किसी और का हक नहीं मार सकते। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर